{"_id":"61602b8b8ebc3e1a244e2af9","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-08-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कई रूटों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा और आम आदमी पार्टी को झटका, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कई रूटों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा और आम आदमी पार्टी को झटका, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Fri, 08 Oct 2021 05:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:05 PM IST
सार
उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो गई है। वहीं, उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौट आए हैं। उधर, ऋषिकेश और हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: आज से राज्य के कई रूटों के लिए शुरू हुई हेली सेवा, यहां जानिए कितना होगा किराया
उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि उड़ान योजना के तहत हैरिटेज कंपनी की ओर से देहरादून के सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा, दिल्ली में शीर्ष नेताओं ने दिलाई सदस्यता
उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौटे
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। शुक्रवार को आप के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौट आए हैं। विनोद कपरवाण चमोली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही कपरवाण ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थामा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : कुट्टू के आटे के पकवान खाने से ऋषिकेश और हरिद्वार में अलग-अलग परिवारों के 50 लोगों की हालत बिगड़ी
ऋषिकेश में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई है। वहीं हरिद्वार में भी कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
लखीमपुर खीरी कूच: रास्ते में उत्तराखंड के बाजपुर में रुके नवजोत सिंह सिद्धू, किसानों से की मुलाकात, तस्वीरें
समर्थकों के एक बड़े काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को उत्तराखंड के बाजपुर में रुके। यहां नवजोत सिंह सिद्धू ने राजेंद्र सिंह संधू के आवास पर नाश्ता किया और लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...