फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 05 July 2021

उत्तराखंड: 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू और प्रदेश को मिले नए मुख्य सचिव, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Mon, 05 Jul 2021 05:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jul 2021 05:11 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, कैबिनेट बैठक में सात प्रस्ताव और छह संकल्प पारित किए गए। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 05 July 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दी है। वहीं, एसएस संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंडः अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाकर किया 25 हजार, नए मुखिया की पहली कैबिनेट में हुए ये फैसले
पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सात प्रस्ताव और छह संकल्प पारित किए गए। जिनमें  22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव और अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक: 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इस शर्त के साथ अब खुलेंगे शॉपिंग मॉल
उत्तराखंड में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दे दी है। वहीं कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: एसएस संधू बने नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किए आदेश
सूबे में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब नौकरशाही में भी बड़े बदलाव होने के संकेत हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौत, तीन घायल, एक लापता
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार को एक कार नदी की ओर खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। एक लापता है, जबकि तीन घायल हैं। ये सभी लोग चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सूया गांव के रहने वाले हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंडः प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात, दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्हाेंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और आगे की पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed