फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 03 September 2021

उत्तराखंड: टोक्यो पैरालंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे मनोज और कांग्रेसियों ने जताया अनोखा विरोध, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Fri, 03 Sep 2021 05:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने  सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। वहीं, उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 03 September 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस तीन सितंबर यानी आज खटीमा से चुनावी शंखनाद करेगी। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में उत्तराखंड के मनोज सरकार की धूम, सेमीफाइन में पहुंचे
टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने यूक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर को 28 मिनट में ही 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। टोक्यो में पांच सितंबर तक चलने वाले पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 श्रेणी में राज्य के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई: उत्तराखंड कांग्रेस का अनोखा विरोध, जमीन के अंदर धंस कर कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, तस्वीरें
उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध का अजब तरीका अपनाया। प्रदेश सचिव नंदलाल गड्ढे में उतरे और खुद को मिट्टी से ढक लिया। गले तक मिट्टी में धंस कर उन्होंने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


Uttarakhand Polls: जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड चुनाव 2022: आज परिवर्तन यात्रा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, खटीमा से करेगी प्रस्थान
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस तीन सितंबर यानी आज खटीमा से चुनावी शंखनाद करेगी। इसके लिए गुरुवार को ही सारी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी की देखरेख में रैली के संचालन का दायित्व युवा विंग को सौंपा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य प्रदेश स्तरीय नेता यहां पहुंच चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई तेजाब हमले की आशंका, गुरुवार देर रात किया ट्वीट
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खटीमा से शुक्रवार को शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में तेजाब हमला होने की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार देर रात ट्वीट करके कहा कि अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है कि कुछ लोग स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं पर फेंकने की कोशिश करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed