फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Today congress Parivartan Yatra depart from Khatima

उत्तराखंड चुनाव 2022: परिवर्तन यात्रा में बोले हरीश रावत, जुमलों की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी

Fri, 03 Sep 2021 09:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Sep 2021 09:33 PM IST
सार

Congress Parivartan Yatra : खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने रामलीला मैदान में जनसभा की। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख गदगद रावत ने कहा कि वह एलान कर रहे हैं कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। सिर्फ चेहरे का परिवर्तन नहीं करना है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Today congress Parivartan Yatra depart from Khatima
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश और प्रदेश में जुमलों की सरकार चल रही है। महंगाई कम करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देकर केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनी परंतु कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसके उलट महंगाई चरम पर है।

विज्ञापन


किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून लाकर सरकार उनकी पुश्तैनी जमीन उद्योगपतियों को देने का प्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस कभी पूरा नहीं होने देगी। 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले तीन काले कानूनों को फाड़कर यमुना में फेंका जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आते ही गैस सिलिंडर पर 200 रुपये की छूट, गरीबों को 200 यूनिट तथा छोटे दुकानदारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा ठप, लेकिन चुनावी यात्राएं शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत खटीमा और नाकमत्ता में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के गृह क्षेत्र खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने रामलीला मैदान में जनसभा की। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख गदगद रावत ने कहा कि वह एलान कर रहे हैं कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। सिर्फ चेहरे का परिवर्तन नहीं करना है।

कांग्रेस महिलाओं, नौजवानों, किसानों, छोटे व्यापारियों, आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेगी। उनकी ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया, जिन्हें वह फिर से चालू करेंगे।

जनता ने बना लिया सत्ता परिवर्तन का मन: प्रीतम

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों ने दिल की गहराई से परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा ने 2017 में किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था। साढ़े चार सालों में ऋण तो माफ नहीं हुआ लेकिन सरकार की किसान विरोधी नीतियों से 19 किसानों ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश में कोरोना काल में भी जब लोग संक्रमण से जूझ रहे थे तो वह मुख्यमंत्री बदलने में लगे थे। भाजपा ने साढ़े चार साल में जनता पर तीन मुख्यमंत्री थोपे, यह जनता का अपमान है।

परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को बदलेगी : गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह आज शहीदों की पावन भूमि खटीमा से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को प्रदेश में परिवर्तित करने का कार्य करेगी।

बिजली-पानी फ्री देने का झांसा देने वाली पार्टी भाजपा की बी टीम : यादव
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कहा कि प्रदेश में जो पार्टी चुनाव आते ही बिजली, पानी फ्री करने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रही है वह भाजपा की बी टीम है और भाजपा के लिए काम कर रही है ताकि कांग्रेस का वोट बैंक प्रभावित हो सके।

साढ़े नौ साल बेमिसाल तो गली-गली क्यों चौपाल : कापड़ी
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार को हर मोर्च पर विफल बताया। कापड़ी ने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम अपने क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहते तो खटीमा को जिला घोषित करते, एम्स की स्थापना कराते। उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े नौ साल बेमिसाल रहे हैं तो अब गली-गली चौपाल की जरूरत क्यों महसूस हो रही है। सभा को राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा, दीपिका पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर बॉबी ने किया।

नानकमत्ता में ढाई घंटा देरी से पहुंची परिवर्तन यात्रा
नानकमत्ता में परिवर्तन यात्रा को दोपहर 1:30 बजे पहुंचना था लेकिन कृषि मंडी परिसर में शाम करीब चार बजे पहुंची। परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। खुले ट्रक में सवार नेताओं को देख कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। मंच पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, केडी गहतोड़ी, पवन राणा, अशोक राणा, सतपाल सिंह, मोहन कांडपाल, डिंपल चंदी, अमरजीत सिंह बिट्टू आदि की मौजूदगी में जनसभा का संचालन जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने किया।

ये लोग थे मौजूद
परिवर्तन यात्रा में प्रदेश सह प्रभारी राकेश धरमाणी, सह प्रभारी दीपिका पांडे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, रणजीत सिंह रावत, संगठन उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, प्रदेश इंटक अध्यक्ष रविंद्र चिलवाल, ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तलविंदर सिंह मारवाह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा, नारायण बिष्ट, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, हरीश पनेरु, अशोक बत्रा, खटीमा के पूर्व चेयरमैन वहीदुउल्ला खां आदि मौजूद थे।

पूर्व सीएम समेत कांग्रेसी नेताओं ने हरमिंदर साहिब में नवाया शीश
नानकमत्ता। पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिंदर साहिब दरबार में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कार्यालय में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। वहां प्रबंधक कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रणजीत सिंह ढिल्लो, सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed