{"_id":"60b4cc1c67f9300e51791279","slug":"uttarakhand-top-5-news-31-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू और पीपीई किट पहनकर मरीजों से मिले सीएम समेत पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू और पीपीई किट पहनकर मरीजों से मिले सीएम समेत पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...
Mon, 31 May 2021 05:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 May 2021 05:27 PM IST
सार
पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज हरिद्वार लाने की तैयारी में है। वहीं, प्रदेश में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। उधर, आईएमए ने बाबा रामदेव से खुली बहस के लिए डॉक्टरों का पैनल तैयार कर लिया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज सोमवार को अगले एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ रियायत भी दी गई है। वहीं, आज सीएम टिहरी पहुंचे और पीपीई किट पहन कर कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उधर, सागर धनकड़ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को हरिद्वार लाएगी। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : कोविड सेंटर से बाहर निकल कर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया स्वास्थ्य कर्मियों को सैल्यूट, तस्वीरें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज टिहरी दौरे के दौरान टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा संचालित 450 बेड युक्त कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहन कर कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कोरोना : उत्तराखंड में आठ जून तक बढ़ा कर्फ्यू, अब परचून के साथ ही स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी
उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ रियायत भी दी गई है। इस दौरान राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खुलने के लिए छूट दी गई है। वहीं, अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खांकरा के समीप अवरुद्ध, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी ठप
उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं सोमवार तड़के ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खांकरा के समीप अवरुद्ध हो गया है। मार्ग खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी ठप हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : पहलवान सुशील को लेकर आज पहुंचेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच, इन तीन शहरों में मिली थी लोकेशन
जूनियर रेसलर सागर धनकड़ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को हरिद्वार लाएगी। हालांकि, हरिद्वार पुलिस को अभी तक जानकारी नहीं है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
एलोपैथी विवाद : बाबा रामदेव द्वारा पूछे गए 25 सवालों के जवाब के लिए आईएमए ने तैयार किया डॉक्टरों का पैनल
उत्तराखंड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि आईएमए ने बाबा रामदेव की खुली बहस की चुनौती को स्वीकार कर उनकी ओर से उठाए गए सवालों पर बहस के लिए डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...