फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News 3 June 2021

उत्तराखंड: अल्मोड़ा पहुंची वायुसेना की टीम और बाबा रामदेव का एक और नया बयान, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Thu, 03 Jun 2021 05:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

देहरादून में शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं, बाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी को लेकर बयान दिया है। उधर आज वायुसेना की टीम अल्मोड़ा पहुंची। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News 3 June 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा रामदेव ने मॉडर्न साइंस (एलोपैथी) को मेडिकल टैरेरिज्म से जोड़ते हुए कहा कि अकेला संन्यासी इससे नहीं लड़ सकता। वहीं, आज एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा के साथ पहुंची वायुसेना की पांच सदस्यीय टीम ने वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए ग्राम पंचायत हाट-झलां व बसनल गांव में चयनित भूमि का निरीक्षण किया। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा
शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : वायुसेना की टीम के साथ हवाई अड्डे की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा, तस्वीरें
इलाहाबाद से आए एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा के साथ पहुंची वायुसेना की पांच सदस्यीय टीम ने वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए ग्राम पंचायत हाट-झलां व बसनल गांव में चयनित भूमि का निरीक्षण किया।  इससे पहले अधिकारी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से खचार में बने हेलीपैड पर उतरे, फिर वहां से सेना के वाहनों से मौके पर पहुंचे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


हरिद्वार : रामदेव ने मॉडर्न साइंस को टैरेरिज्म से जोड़ा, बोले - संन्यासी अकेले नहीं, पीछे हैं करोड़ों लोग और अनुसंधान
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव मौन रहने के अपने बयान से पलट गए। उन्होंने मॉडर्न साइंस (एलोपैथी) को मेडिकल टैरेरिज्म से जोड़ते हुए कहा कि अकेला संन्यासी इससे नहीं लड़ सकता। लाखों-करोड़ों लोग, वैदिक ज्ञान और अनुसंधान उनके पीछे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कोरोना काल में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में घटाएगा समय और सवाल
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा का समय और सवालों की संख्या घटाने की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही आयोग इस पर फैसला लेने जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम अपडेट : चार दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, यमुनोत्री हाईवे खुला
उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला छह जून तक बना रहेगा। बुधवार को राजधानी देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ फुहारें पड़ीं। यमुनोत्री हाईवे खरादी के पास मलबा-बोल्डर आने से बुधवार देर रात से बंद था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह मलबा हटाकर मार्ग खोल दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed