फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: SSSC will reduce time and questions in online recruitment examination during Corona period

उत्तराखंड: कोरोना काल में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में घटाएगा समय और सवाल

Thu, 03 Jun 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कोरोना काल में भर्तियों की अटकी गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुट गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: SSSC will reduce time and questions in online recruitment examination during Corona period
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा का समय और सवालों की संख्या घटाने की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही आयोग इस पर फैसला लेने जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना की पहली लहर के दौरान आयोग ने कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया था। आयोग ने टैबलेट के माध्यम से भी सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं कराई थीं। अब कोरोना की दूसरी लहर में इसी ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न को आगे बढ़ाते हुए आयोग परीक्षाओं का समय और सवाल घटाने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सभी जिलों में होगी स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा, अगले हफ्ते तक तय होगी नई तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसके तहत परीक्षा का समय दो घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे करने और सवालों की संख्या 100 से घटाकर 80 करने पर विचार किया जा रहा है। इस दिशा में जल्द ही फैसला होने जा रहा है। ऐसा करने पर एक दिन में परीक्षाओं की तीन पालियां आसानी से हो पाएंगी और भर्तियों की गाड़ी दोबारा दौड़नी शुरू हो जाएगी।

कोरोना में अटकी 800 से ज्यादा भर्तियां
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 800 पदों पर भर्तियां अटक गई हैं। आयोग को पटवारी के 407 पदों, प्रयोगशाला सहायक के 200 पदों और बंदीरक्षक के 180 पदों पर भर्तियों का विज्ञापन जारी करना है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर आ गई। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपने घर से दूर भी जाना पड़ता है, लिहाजा उनकी सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल आयोग ने भर्तियों के विज्ञापन रोक दिए हैं।

सैकड़ों युवा नौकरी से एक कदम दूर

आयोग की तीन भर्ती परीक्षाओं को पास करने के बाद सैंकड़ों युवा नौकरी से चंद कदम दूर हैं। कोरोना की वजह से जल निगम में जेई, पशुधन प्रसार अधिकारी और सहायक कृषि अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है। वहीं, बिजली  विभाग की जेई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी हो गया है, लेकिन वेरिफिकेशन की तिथि तय नहीं हो पाई है। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद आयोग इन सभी भर्तियों के लिए वेरिफिकेशन कराएगा।

छह भर्ती परीक्षाएं हो चुकीं स्थगित
कोरोना की वजह से आयोग की छह भर्ती परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। इनमें 25 अप्रैल को होने वाली एलटी भर्ती, जून में होने वाली वन दरोगा भर्ती, जून में होने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती, मई-जून में होने वाली ग्राम विकास अधिकारी आदि पदों की भर्ती और जुलाई में होने वाली सहायक लेखाकार भर्ती शामिल है। इसके अलावा जुलाई में ही सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की भर्ती भी होनी थी, कोरोना की वजह से यह सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed