{"_id":"60d9b3e68ebc3e356970f416","slug":"uttarakhand-top-5-news-28-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक और कोविड कर्फ्यू बढ़ा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक और कोविड कर्फ्यू बढ़ा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 28 Jun 2021 05:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:27 PM IST
सार
उत्तराखंड में अनलॉक की प्रक्रिया चरण बद्ध रूप से जारी है। वहीं आज हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों का लोकार्पण किया। वहीं, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2021 : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक, एक जुलाई से होने वाली थी शुरू
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। बता दें कि राज्य सरकार ने एक जुलाई से तीन जिलों के चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : भूकंप के झटके से डोली धरती, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए झटके
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला सोमवार को भूकंप के झटके से डोल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड अनलॉक : एक हफ्ते बढ़ा कर्फ्यू, रविवार को भी खुलेंगे मसूरी और नैनीताल, जिम-कोचिंग संचालन को भी अनुमति
उत्तराखंड में अनलॉक की प्रक्रिया चरण बद्ध रूप से जारी है। इस क्रम में अब पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगी। वहीं अब कोचिंग और जिम भी खुलेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : चीन सीमा से जोड़ने वाले चार पुलों का रक्षामंत्री ने किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने कहा - सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को लोकार्पण किया। इनमें एक स्पान पुल, जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़े।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की बारिश तो मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी के आसार
मौसम के बदले मिजाज ने मौसम विज्ञानियों के साथ ही आमजन को चौंका दिया है। राज्य में मानसून के दस्तक देने के बावजूद पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की जगह जबरदस्त गर्मी पड़ रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...