फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Tomorrow Protem Speaker Banshidhar Bhagat will be take oath, Legislative Department in preparation

उत्तराखंड: कल सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

Sun, 20 Mar 2022 02:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 02:49 PM IST
सार

उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए कल प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Tomorrow Protem Speaker Banshidhar Bhagat will be take oath, Legislative Department in preparation
बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

विस्तार

विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ होगी। उसके बाद विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। विधायी विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। 

सरकार के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ होने की बात पहले से ही चल रही थी।  इसके लिए विधानसभा सचिवालय शपथग्रहण की तैयारियों में जुटा है। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी को फिर कमान?: अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा समेत उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


हलाांकि चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। रविवार को पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल 'निशंक' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था। अब सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed