धामी को फिर कमान?: अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक खत्म, उत्तराखंड में विधायक दल की मीटिंग कल
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल 'निशंक' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल 'निशंक' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक सम्पन्न होने के बाद कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम देहरादून में होगी। मैं अब देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं।
वहीं मदन कौशिक ने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए है। कल बैठक में नेता का नाम तय होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। फिर विधानसभा में विधायकों की शपथ होगी। बता दें, उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर बैठक हुई।
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है।
इससे पहले दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (मुख्यमंत्री के चेहरे पर) निर्णय लेगा।
Delhi | Uttarakhand's acting CM Pushkar Singh Dhami, party leaders Madan Kaushik and Ramesh Pokhriyal 'Nishank' have arrived at the residence of Union Home Minister Amit Shah to discuss govt formation
— ANI (@ANI) March 20, 2022
Uttarakhand legislative party meeting is scheduled to be held later today. pic.twitter.com/MXLhYGRHIv
इधर, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है?
भाजपा विधायक देहरादून पहुंचने शुरू
नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का राजधानी देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है।
रेखा आर्य ने किया धामी का समर्थन
सीएम पद की दावेदारी करने वाली विधायक रेखा आर्य ने अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया में कहा कि पुष्कर धामी के नाम का समर्थन किया। उनका कहना है कि धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। पार्टी के अब तक छह विधायक भी धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।