उत्तराखंड: साइबर अपराधों पर महिलाओं को जागरूक करेगा आयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग भी बताया जाएगा
बढ़ते साइबर अपराधों के बीच महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने की पहल की जा रही है। ऋषिकेश में होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में एआई, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य महिला आयोग महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करेगा। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए महिलाओं के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों और उनसे बचने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।
आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान ने बताया कि महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के साथ ही शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय एवं कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश के लिए कारगर हो सकती है तेलंगाना की 5-जी एंबुलेंस, आपात चिकित्सा को मिलेगी नई रफ्तार
महिलाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम एक सितंबर को प्रातः दस बजे पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा।