फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand state government 88 posts of minister and minister are vacant read more update in hindi

उत्तराखंड: सरकार में मंत्री-राज्यमंत्री स्तर के 88 पद खाली, होली से पहले सीएम कर सकते हैं दायित्वों की घोषणा

Sun, 19 Feb 2023 01:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 01:42 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा नेतृत्व होमवर्क में जुट गया है। किस कद के नेता को कौन सा दायित्व दिया जाना है, इस पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मध्य एक बैठक हो चुकी है और इस हफ्ते एक और बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांट देंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand  state government 88 posts of minister and minister are vacant read more update in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आने वाले दिनों में दायित्वों की घोषणा कर सकते हैं। होली से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन


मंत्रि परिषद अनुभाग ने मांगा विभागों से ब्योरा
मंत्रिपरिषद अनुभाग ने पिछले दिनों सभी विभागों से उनके अधीन बोर्डों, निगमों, आयोगों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा था। विभागों को यह जानकारी भेजनी थी कि उनके अधीन संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व सलाहकार के कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर दर्जाधारी काबिज हैं।
विज्ञापन


25 अध्यक्ष और 64 उपाध्यक्ष के पद खाली
विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार, राज्य सरकार की इन विभिन्न संस्थाओं में मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। कुछ अन्य विभागों से सूचना मिलने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। इसी तरह 64 खाली पद हैं, जिन पर सरकार उपाध्यक्ष मनोनीत कर सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों के पद भी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा नेतृत्व कर रहा है होमवर्क
खाली पदों का ब्योरा प्राप्त होने के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व होमवर्क में जुट गया है। किस कद के नेता को कौन सा दायित्व दिया जाना है, इस पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मध्य एक बैठक हो चुकी है और इस हफ्ते एक और बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांट देंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget:  विधानसभा को मिले विधायकों के 450 सवाल, 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा बजट सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed