{"_id":"63f18fbdfcaa8ef2c00f99f5","slug":"uttarakhand-budget-session-vidhansabha-got-450-questions-from-mlas-session-starting-from-march-13-in-gairsain-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget: विधानसभा को मिले विधायकों के 450 सवाल, 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा बजट सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Budget: विधानसभा को मिले विधायकों के 450 सवाल, 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा बजट सत्र
Sun, 19 Feb 2023 11:07 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:07 AM IST
सार
विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। देहरादून से और कर्मचारी गैरसैंण भेजे जाएंगे। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से आयोजित होने वाले बजट सत्र के लिए अब तक विधानसभा को विधायकों से 450 सवाल प्राप्त हुए हैं। संबंधित विभागों की ओर से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 13 से 18 मार्च तक गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun News: प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़े ड्रोन तो मार गिराएगी पुलिस, एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम शुरू
विज्ञापन
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। देहरादून से और कर्मचारी गैरसैंण भेजे जाएंगे।
विज्ञापन