फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sports player Honour Ceremony Mansi Negi got nine lakh cash prize

Uttarakhand: सरकार ने खिलाड़ियों पर की धनवर्षा, मानसी नेगी को नौ और पायल को मिला आठ लाख का नकद पुरस्कार

Fri, 24 Mar 2023 09:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

अंकिता, मानसी नेगी, सूरज पंवार, अनु कुमार व रेशमा पटेल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर बैंगलुरू में होने की वजह से इनका पुरस्कार एक्सीलेंस सेंटर देहरादून के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Sports player Honour Ceremony Mansi Negi got nine lakh cash prize
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में एथलेटिक्स में 19 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। पायल को आठ लाख और मानसी नेगी को नौ लाख का चेक दिया गया। अंकिता को साढ़े सात लाख व सूरज पंवार को छह लाख का चेक दिया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत
विज्ञापन


अंकिता, मानसी नेगी, सूरज पंवार, अनु कुमार व रेशमा पटेल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर बैंगलुरू में होने की वजह से इनका पुरस्कार एक्सीलेंस सेंटर देहरादून के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। समारोह में रेखा सिंह को चार लाख 50 हजार, रेशमा पटेल को चार लाख, विकास शर्मा को एक लाख का चेक दिया गया। इसके अलावा सोनिया, गौरी कोठियाल, सूरज पंवार, सचिन सिंह बोरा, रमनीत कौर, माया कुमारी, परमजीत बिष्ट, अनु कुमार, आदित्य नेगी, अंशुल ढोंडियाल, चंदन सिंह और प्रियांशु को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में इनका हुआ सम्मान
बॉक्सिंग में पवन गुरुंग, मोहिनी राणा, अमन, संजय कुमार, रचित सिंह रावत, दीपक धामी, निकिता चंद, कोमल मेहता, भूमिका महर, दिव्यांशु बिष्ट, शोभा कोहली, विश्वास मेहरा, योगेश पंवार, बृजेश टम्टा, आरती धारियाल, गायत्री कसन्याल, सोहिल राणा, माही बिष्ट, अनुज सिंह महर, सक्षम चंद, नेहा वल्दिया, कोमल नगरकोटी, अर्षित कुमार को पुरस्कृत किया गया।

इन खेलों के खिलाड़ी भी हुए पुरस्कृत
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने बैडमिंटन, कबड्डी, शूटिंग, कुश्ती, जूडो, रोइंंग, फेंसिंग, स्कीइंग, पैरा खेल, क्याकिंग एंड कैनाइंग, क्रिकेट, आर्चरी, स्केटिंग के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed