{"_id":"5d8cca5f8ebc3e93b85d1d6e","slug":"uttarakhand-six-ias-and-one-pcs-officers-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: छह आईएएस और एक पीसीएस अफसर का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: छह आईएएस और एक पीसीएस अफसर का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट...
Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने छह आईएएस अफसरों के विभागीय प्रभार बदल दिए हैं। सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु से आयुष विभाग का प्रभार हटा लिया गया है, जबकि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सैनिक कल्याण विभाग का प्रभार दे दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने एक पीसीएस अधिकारी झरना कमठान का तबादला भी किया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, कार्मिक एवं सतर्कता, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन और अवस्थापना विकास आयुक्त राधा रतूड़ी को सैनिक कल्याण विभाग का चार्ज भी दिया गया है। सचिव राज्यपाल, आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आरके सुधांशु से आयुष और आयुष शिक्षा विभाग हटाकर सचिव पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति, नागरिक उड्डयन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद दिलीप जावलकर को दिया है।
विज्ञापन
सचिव (प्रभारी) उच्च शिक्षा विनोद प्रसाद रतूड़ी से उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार हटाकर अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास को दिया है। सचिव (प्रभारी) कार्मिक, सैनिक कल्याण एवं स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव भूपाल सिंह मनराल को प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम का प्रभार दिया है। इससे पहले यह चार्ज अपर सचिव ग्राम्य विकास और समाज कल्याण रामविलास यादव के पास था।
विज्ञापन