{"_id":"5e71ac178ebc3ea7bf453dec","slug":"uttarakhand-sections-will-be-closed-in-nine-kendriya-vidyalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः नौ केंद्रीय विद्यालयों में बंद होंगे सेक्शन, इस संबंध में आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः नौ केंद्रीय विद्यालयों में बंद होंगे सेक्शन, इस संबंध में आदेश जारी
Wed, 18 Mar 2020 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:43 AM IST
सार
- केविएस ने देहरादून संभाग को भेजा पत्र, केवि एफआरआई, आईआईपी में घटेंगे सेक्शन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नौ केंद्रीय विद्यालयों में सेक्शनों की संख्या घटेगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें देहरादून के केवि एफआरआई और केवि आईआईपी भी शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त (शैक्षिक) इंदु कौशिक की ओर से हाल ही में एक आदेश केविएस देहरादून संभाग के नाम जारी हुआ है।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है कि केवि एफआरआई देहरादून में कक्षा छह, केवि गोपेश्वर में कक्षा नौ ह्यमैनिटीज, केवि पौड़ी में कक्षा चार, केवि खटीमा में कक्षा छह, केवि आईआईपी देहरादून में कक्षा 11 कॉमर्स, केवि हल्द्वानी शिफ्ट 2 में कक्षा पांच, केवि जोशीमठ में कक्षा दो, केवि पिथौरागढ़ में कक्षा आठ और केवि राजगढ़ी में कक्षा 12 साइंस के एक-एक सेक्शन नए सत्र से बंद किए जाएंगे। इस संबंध में केविएस देहरादून संभाग के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार ने संबंधित सभी केवि को आदेश भेज दिए हैं।
विज्ञापन
अभिभावक फिर उतरे विरोध में
केवि एफआरआई को बंद करने के आदेश के विरोध में अभिभावक फिर एकजुट होने लगे हैं। उनका कहना है कि इस साल कक्षा छह और फिर कक्षा सात करते-करते सभी सेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। उनके बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी का कहना है कि इससे पहले भी वर्ष 2017 में एफआरआई प्रशासन ने केवि को बंद करने का फैसला लिया था। इसके विरोध में अभिभावकों ने आंदोलन किया था तो यह फैसला वापस ले लिया गया था। उन्होंने मांग की है कि इस बार फिर बंद करने का फैसला लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।