फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand secretariat employees and officers Special allowance increased order issued

Uttarakhand: सचिवालय कर्मचारियों और अधिकारियों का विशेष भत्ता बढ़ा, राज्य संपत्ति विभाग ने जारी किया आदेश

Wed, 17 Jan 2024 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jan 2024 09:49 PM IST
सार

राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पूर्व में 50 प्रतिशत के विशेष भत्ता आदेश को अतिक्रमित करते हुए छठे वेतनमान में ग्रेड वेतन का 85 प्रतिशत विशेष भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand secretariat employees and officers Special allowance  increased order issued
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सचिवालय में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। बुधवार को सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पूर्व में 50 प्रतिशत के विशेष भत्ता आदेश को अतिक्रमित करते हुए छठे वेतनमान में ग्रेड वेतन का 85 प्रतिशत विशेष भत्ता दिया जाएगा। खास बात ये है कि जो कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासकीय या विभागीय वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे, उन्हें पहले 50 में से 20 प्रतिशत ही भत्ता मिलता था।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की होगी नीलामी, मिलने वाली राशि जनहित के कार्यों में होगी खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनका भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। विशेष भत्ता पिछले साल एक नवंबर से लागू होगा। सचिवालय संघ की इस मांग पर हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुमोदन दिया था। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली व अन्य पदाधिकारियों ने आदेश जारी होने पर सीएम और सचिव का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed