{"_id":"65a7e15bd6f5ebb29c0fc8f9","slug":"uttarakhand-news-gifts-received-by-cm-dhami-will-be-auctioned-amount-will-be-spent-on-public-welfare-works-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की होगी नीलामी, मिलने वाली राशि जनहित के कार्यों में होगी खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की होगी नीलामी, मिलने वाली राशि जनहित के कार्यों में होगी खर्च
Wed, 17 Jan 2024 07:48 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:48 PM IST
सार
Uttarakhand News: सीएम धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले उपहारों की नीलामी की जाएगी। इससे जो राशि मिलेगी, उसे जनहित के कार्यों में खर्च किया जाएगा। सीएम धामी ने जनहित कार्यों को लेकर एक नई पहल की है। उन्होंने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए कि उपहारों के मूल्य का आंकलन कर नीलामी की जाए। नीलामी प्रक्रिया में सामान्य व्यक्ति भी भाग ले सकता है।
विज्ञापन
सीएम धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। साथ ही बुके की जगह पौधा भेंट करना भी विकल्प हो सकता है। अब मुख्यमंत्री ने उपहारों की नीलामी कर उससे प्राप्त होने वाली राशि को जनहित कार्यों में खर्च करने की पहल की है।
विज्ञापन
CM Dhami Delhi Visit: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिले सीएम धामी, थर्मल पावर स्टेशन को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री जब भी प्रदेश या राज्य से बाहर किसी कार्यक्रम शामिल होते हैं तो उन्हें लोग अलग-अलग उपहार उन्हें भेंट करते हैं। इसमें शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को उपहारों की नीलामी करने के निर्देश दिए। कहा, नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा, जिससे जल्द से जल्द नीलामी को शुरू किया जा सके।