{"_id":"5fb69f198ebc3e9be55bc453","slug":"uttarakhand-sc-st-scholarship-application-date-extended-till-15th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ी
Fri, 20 Nov 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:30 AM IST
सार
- अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने 15 दिसंबर तक दिया आवेदन का मौका
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में एससी-एसटी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब छात्रवृत्ति के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 16 नवंबर के अंक में ‘विभागों में तालमेल नहीं, हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में छात्रों की समस्या को उठाया था। इसमें बताया गया था कि कोरोना संक्रमण के चलते डीएवी, डीबीएस व एसजीआरआर पीजी कॉलेज व अन्य कॉलेजों के दाखिले में देरी हुई। ग्रेजुएशन में दाखिले तो हुए, लेकिन अधिकांश को सीरियल नंबर नहीं मिले, जिस कारण वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सके।
विज्ञापन
वहीं, पीजी में तो दाखिले की प्रक्रिया कुछ दिन पहले ही शुरू हो रही है। एक भी छात्र आवेदन नहीं कर सका था। विभाग ने भी इस समस्या को महसूस किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि 18 नवंबर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को आवेदन के लिए खोल दिया है। अब 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन