फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sanskrit Education Council Result 2023 declared Know About Toppers

Uttarakhand: संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित, 10वीं में हल्द्वानी के जय, इंटर में पौड़ी के अजय बने टॉपर

Wed, 24 May 2023 08:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 May 2023 08:45 PM IST
सार

परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Uttarakhand Sanskrit Education Council Result 2023 declared Know About Toppers
अजय कैंथोला/ जय पपनै - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणामों में पूर्व मध्यमा 10वीं में हल्द्वानी के जय पपनै और उत्तर मध्यमा इंटर में पौड़ी गढ़वाल के अजय कैंथोला ने प्रदेश टॉप किया है।

विज्ञापन

10वीं का 89.58 प्रतिशत और इंटर का परीक्षा परिणाम 87.38 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बुधवार को रानीपुर झाल के पास स्थित परिषद के कार्यालय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की ओर से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि वह संस्कृत शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे संस्कृत उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में पहचाना जाए। परिषद के सचिव डाॅ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा आठ अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रदेश के 25 केेंद्रों में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News:  युवाओं को देश-विदेश में मिली नौकरी, 350 से भी अधिक छात्र-छात्राओं का फाइव स्टार होटलों में चयन

परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 634 और इंटर में 945 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 अप्रैल से तीन मई तक ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्माचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में किया गया। बताया कि हाईस्कूल में 634 पंजीकृत सभी बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 568 परीक्षार्थी पास हुए।

इंटर में पंजीकृत 945 में से 843 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 824 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सभापति एसपी खाली ने कहा कि जो परीक्षार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके वे पूर्ण मनोयोग से आगामी परीक्षा में सफलता के लिए प्रयास करें। इस मौके पर पदम मिश्रा, डाॅ. प्रकाश पंत, डाॅ. अंकित सैनी, अनसुइया प्रसाद सुंदरियाल, डाॅ. नवीन पंत आदि मौजूद रहे।

10वीं के तीन टॉपर

नाम प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
जय पपनै 437  दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल
अभिषेक मंमगाई 436 श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल
सुबोध व्यास 433 श्री भारती संस्कृत विद्यालय कनखल, हरिद्वार

इंटर के पांच टॉपर

नाम   प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
अजय कैंथोला  412   ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, झांजण, पौड़ी गढ़वाल
सुधेश बडोनी  411    श्रीस्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय स्वर्गाश्रम, पौड़ी गढ़वाल
लोकेशचंद्र बडसिलिया 411    दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल
अमन भट्ट    409 श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग,पौड़ी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed