फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Roadways Employees Union state executive

Dehradun News: मुकेश बने उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष

Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Roadways Employees Union state executive
Iयूनियन की आमसभा में कार्यकारिणी का हुआ गठनI
विज्ञापन




उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की आमसभा रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुकेश कुमार वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और राजीव खुल्बे को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया।



इसके अलावा रविनंदन कुमार को प्रदेश महामंत्री, रमेश कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ने कर्मचारियों का अभिवादन करते हुए यूनियन की समस्याओं के लिए कार्य करने की बात कही। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, ग्रामीण, देहरादून, आईएसबीटी दिल्ली, प्रशासनिक शाखा, पर्वतीय, डिपो कार्यशाला व शाखा मंडलीय कार्यशाला, श्रीनगर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, टनकपुर, अल्मोडा, रानीखेत, भवाली, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर व रामनगर डिपो के शाखा अध्यक्ष और शाखा मंत्रियों के अलावा क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, प्रांतीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव अधिकारी गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष अजयकांत शर्मा और रमेश नेगी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। बैठक में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, राज्य निगम महासंघ के प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी, गुरमीत सिह, उपनल महासंघ के संगठन मंत्री अजय कुमार, मनोज कुमार, नंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iहर महीने की सात तारीख को मिले वेतनI

यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने निगम प्रबंधन से कर्मचारियों को प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान करने की मांग की। साथ ही परिवहन निगम में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के अनुसार मकान के किराये भत्ते का लाम देने की भी मांग की। इसके अलावा यूनियन ने राज्य कर्मचारियों की तरह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 53 प्रतिशत किए जाने, परिवहन निगम में 500 नई बसों की खरीद करते हुए बेड़े में शामिल किए जाने के साथ-साथ अवैध बसों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed