फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand roadways employees announcement of traffic jam from tomorrow Corporation called meeting today

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों में उबाल, कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने आज बुलाई बैठक

Tue, 26 Sep 2023 12:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

आरोप है कि छह अप्रैल को आंदोलन नोटिस पर 25 अप्रैल को शासन और निगम स्तर पर वार्ता सकारात्मक हुई थी। जिसके बाद आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways employees announcement of traffic jam from tomorrow Corporation called meeting today
बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 27 की रात 11 बजे से चक्काजाम की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक बुलाई है। मोर्चा का कहना है कि पूर्व की लगातार सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मोर्चा ने 11 सितंबर को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलन का नोटिस दिया था। मोर्चा संयोजक अशोक चौधरी, दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशुन राम ने आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को आंदोलन नोटिस पर 25 अप्रैल को शासन और निगम स्तर पर वार्ता सकारात्मक हुई थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: रुद्रपुर में नेशनल हाईवे से सटे जंगल में मिला यूपी के युवक का शव, टूटी बेसबॉल स्टिक भी हुई बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ। जुलाई में दोबारा द्विपक्षीय वार्ता के बाद आश्वासन मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को बैठक में चक्काजाम की रणनीति बनाई जाएगी। इस आंदोलन में परिवहन निगम के सभी संवर्ग के कर्मचारी शामिल होंगे।

इन मांगों के पूरा होने का इंतजार

-मृतक आश्रितों को निगम में नियमित सेवा के लिए अप्रैल में सहमति लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं।
-संविदा, आउटसोर्स विशेष श्रेणी चालक-परिचालक को सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर दो लाख ग्रेच्युटी का आज तक आदेश नहीं।
-अवैध बस संचालन रोकने के लिए पुलिस-परिवहन की संयुक्त टीम की कार्रवाई आज तक नहीं, पांच ई-बसों का अवैध संचालन जारी।
-सभी कार्मिकों, तकनीकी संवर्ग कार्मिकों को भी एसीपी का लाभ दिया जाए।
-आईएसबीटी का स्वामित्व परिवहन निगम को दिया जाए।
-निगम में 600 नई बसें खरीदी जाएं, अनुबंधित बसों के नए अनुबंध पर रोक लगाई जाए।
-संविदा परिचालकों को सुनवाई का मौका दिए बिना सेवा समाप्त करने पर रोक लगाई जाए।
-सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति की जाए।
-ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में एकरूपता अपनाई जाए।
-संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालक, आउटसोर्स कर्मियों के लिए अलग से सेवा नियमावली बनाई जाए।
-जनवरी-सितंबर 2017 के सातवें वेतनमान एरियर का भुगतान किया जाए।
-आउटसोर्स एजेंसी की अनियमितता पर प्रतिभूति जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed