उत्तराखंड: रोडवेज बस खाई में गिरी, 14 की मौत और 17 यात्री घायल, न्यायिक जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी के भटवाड़ी से हरिद्वार आ रही रोडवेज बस गंगोत्री-ऋषिकेश राजमार्ग पर सूल्याधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार दो महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग घायल हो गए।
इनमें 15 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। दो सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बृहस्पतिवार सुबह भटवाड़ी से हरिद्वार जा रही थी। करीब 7 बजकर 50 मिनट पर बस गंगोत्री-ऋषिकेश हाईवे पर चंबा से 12 किमी उत्तरकाशी की तरफ सूल्याधार में पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर खाई में जा गिरी।
राज्य सरकार ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 पीए 1929 का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में 31 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम के आने से पहले पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कार्य किया। शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुआवजे का एलान
पुलिस टीम, टिहरी अग्निशमन विभाग और चंबा की आपदा टीम रेस्क्यू कार्य किया गया। डीएम और एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में मृतक और घायल होने वाले यात्री टिहरी, बिजनौर और रुड़की के रहने वाले हैं।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंबा हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मंत्री यशपाल आर्य और सुबोध उनियाल को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, मंडलायुक्त शैलेश बगोली, डीआईजी अजय रौतेला, डीएम सोनिका और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यो का जायजा लिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का एलान किया है।
बस दुर्घटना की वजह बीआरओ की लापरवाही बताई जा रही है। जहां दुर्घटना हुई वहां कॉजवे बन रहा है। बीआरओ डेढ़ वर्ष में इसे नहीं बना पाया है। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड के ही पौड़ी गढ़वाल जिले में भी एक भीषण बस हादसा हुआ था, जिसमें 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे में घायल और मृतकों के नाम
बस दुर्घटना में फिलहाल 14 घायलों और 12 मृतकों की पहचान हो पाई है।
घायल:
1-सीमा कठैत (25) पुत्री आनंद सिंह कठैत, ग्राम बासर, घनसाली, टिहरी।
2-मनोज कुमार (28) पुत्र पन्ना लाल बनौरा, बाजार पडूवा, पश्चिम चंपारण, बिहार।
3-बस चालक रघुवीर सिंह (47) पुत्र भजन सिंह, अशोकनगर, रुड़की।
4-ममता (30) पत्नी लोकेश, ग्राम खंडवा सीतापुर, बुलंदशहर, यूपी।
5-अयांश (05) पुत्र लोकेश, ग्राम खंडवा, सीतापुर, बुलंदशहर, यूपी।
6-आदित्य गोयल (05) पुत्र सुरेश बाबू, हरिपुरकलां, रायवाला, हरिद्वार।
7-श्याम लाल (38)।
8-कुसुम (26) पुत्र सूरतम, रमोलगांव, कंडीसौड़।
9-मोहम्मद नवाज (17) पुत्र अनवर निवासी बिहार।
10-महिपाल सिंह उर्फ शिव कुमार।
11-अशरफ पुत्र अमर मियां निवासी बिहार।
एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किए गए घायल
1-विजय राम (25) पुत्र प्रीतम, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
2-रमेश पुत्र तुलाराम चमोला निवासी चमोली।
3-चंद्रमोहन पंत (55) पुत्र शिवानंद, भंगर, नगुण, टिहरी।
4-लोकेश सिंह (31) पुत्र राजबीर सिंह, आईटीबीपी मातली में कार्यरत निवासी ग्राम खंडवा सीतापुर, बुलंदशहर, यूपी।
घायल जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दी गई
1-राकेश पुत्र तारनेश शाह निवासी बिहार।
2-बस परिचालक सत्यपाल पुत्र लाल सिंह, सेंवलाकलां, बाईपास रोड, देहरादून।
मृतक:
-जयेंद्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह (26) ग्राम ज्यूंदासू नगेड़ पट्टी जुआ टिहरी
- अनीता गुंबर (32) पत्नी विशाल गुंबर निवासी उत्तरकाशी
- नोबर सिंह गुसाईं पुत्र सोबन सिंह (70) कंडीसौड़ टिहरी
- सुबणा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह कंडीसौड़ टिहरी
- दयाल सिंह पुत्र युद्धवीर सिंह (43) निवासी नेताला उत्तकाशी
- प्रमोद पुत्र ललित लाल (28) न्यूचोली कोटी कमांद
- विनोद पुत्र ब्रह्म सिंह (32) मुजणा मुजफ्फरनगर यूपी
- राम सिंह पडियार पुत्र सोबन सिंह चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी
- मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्म्द आजम निवासी नगीना बिजनौर यूपी
-सुनील पुरोहित (27) पुत्र प्रेम चंद पुरोहित निवासी थराली चमोली
-युद्ववीर सिंह (70) पुत्र मातब सिंह निवासी नैताला उत्तरकाशी
-चंडी प्रसाद सिलस्वाल (52) पुत्र कामानंद कैंछु कमांद थौलधार
अभी तक पांच मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।