{"_id":"68e204c7cb967042d2087b01","slug":"uttarakhand-rifleman-suraj-negi-of-kotdwar-martyr-in-baramulla-jammu-kashmir-cross-firing-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन सूरज नेगी, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन सूरज नेगी, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
Sun, 05 Oct 2025 11:20 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:20 AM IST
सार
Uttarakhand News: जम्मू कश्मीर के बारामुला में हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान ने बलिदान दे दिया। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया, जहा उनकी अंत्येष्टि हुई।
विज्ञापन
बलिदानी सूरज सिंह नेगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-19 लालपुर निवासी बलिदानी गोरखा रेजिमेंट के राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25) का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम में किया गया। बलिदानी के पिता प्रेम सिंह नेगी और बड़े भाई पंकज नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
लालपुर निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी 2021 में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे और सीमा क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग में वह बलिदान हो गए थे। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर सैन्य वाहन से लालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। यहां परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय... और सूरज सिंह नेगी अमर रहे...के नारे भी लगाए। मुक्तिधाम में सेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Uttarakhand: वन्यजीव हमले में जनहानि पर राहत राशि बढ़ाई, अब छह की जगह 10 लाख रुपये दी जाएगी
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरज सिंह नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में मां भारती की सेवा करते हुए कोटद्वार के वीर पुत्र राइफलमैन सूरज सिंह नेगी के शहीद होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपकी वीरता और बलिदान को नमन, आपकी शौर्यगाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उनकी वीरगाथा को यादगार बनाया जाएगा।