फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Relief amount increased 10 lakh for loss of life in wildlife attack

Uttarakhand: वन्यजीव हमले में जनहानि पर राहत राशि बढ़ाई, अब छह की जगह 10 लाख रुपये दी जाएगी

Fri, 03 Oct 2025 09:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 09:34 PM IST
सार

प्रदेश के कई हिस्सों में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है, इससे कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने सहायता राशि बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Relief amount increased 10 lakh for loss of life in wildlife attack
वन्यजीव सप्ताह पर सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

सरकार ने प्रदेश में वन्यजीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ऐसे मामलों में अब मृतक के परिजनों को छह लाख की जगह 10 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


यह घोषणा धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है, इससे कई दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राज्य में वर्ष-2000 से 2024 तक वन्यजीवों के हमले में 1221 लोगों की मौत हुई थी और 6123 लोग घायल हुए थे। प्रदेश में इस साल भी वन्यजीवों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह विशेष: सिस्टम के जंगल में वन महकमे की योजनाएं तलाश रहीं रास्ता, शिलान्यास पर बजी थी खूब तालियां

अभी छह लाख देने का है प्रावधान
राज्य में अभी तक वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को छह लाख की सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसी वर्ष अगस्त में वन विभाग ने शासन को एक पत्र लिखा था। इसमें अनुग्रह राशि को 10 लाख करने का अनुरोध किया गया था। पत्र में ऐसे मामलों में महाराष्ट्र में 25 लाख देने, कर्नाटक में 20 लाख देने, बिहार और उड़ीसा में 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed