फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Retired senior IAS officer Suresh Bhandari joins Congress Karan Mahara gets membership

Uttarakhand: पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, करन माहरा ने दिलाई सदस्यता

Fri, 02 Feb 2024 04:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

सुरेश भंडारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।  

विज्ञापन
Uttarakhand Retired senior IAS officer Suresh Bhandari joins Congress Karan Mahara gets membership
रिटायर्ड आईएएस कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रह चुके सुरेश कुमार भंडारी ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें कार्यालय में पार्टी की सदस्या ग्रहण कराई। 

विज्ञापन

 
सुरेश भंडारी ने कहा कि वह प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस में शामिल होकर वह प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं, और पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेगें।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है। कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uniform Civil Code: यूसीसी लागू होने के बाद क्या हो सकते हैं प्रावधान, जानें ड्राफ्ट रिपोर्ट की खास बातें

मंहगाई से झूझती जनता की पीड़ा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुद्दा राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है।  आज मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है। विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में सम्मलित करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed