फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Rajaji Tiger Reserve will open from 15th November, 300 Jeep Got Permission for jungle safari daily

हरिद्वार: 15 नवंबर से खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व, सफारी के लिए 300 वाहनों को रोजाना मिलेगी अनुमति

Fri, 06 Nov 2020 04:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 04:55 PM IST
सार

  • 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा पार्क, 150 किमी का ट्रैक तैयार

विज्ञापन
Uttarakhand: Rajaji Tiger Reserve will open from 15th November, 300 Jeep Got Permission for jungle safari daily
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क 15 नवंबर से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की सफारी के लिए 150 किमी का ट्रैक भी तैयार कर लिया है। सफारी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पार्क प्रशासन अलग-अलग रेंज में सफारी करने के लिए प्रतिदिन 300 वाहनों को अनुमति देगा। पर्यटकों के निजी वाहन पार्क के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। अधिकृत वाहनों की बुकिंग करवाकर ही पर्यटक पार्क का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में शिकारियों की घुसपैठ रोकने को रेड अलर्ट, त्योहारी सीजन में बढ़ाई गश्त
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी पार्क में देश और विदेश से पर्यटक सैर करने पहुंचते हैं। हर साल पार्क 15 नवंबर से खुलता है 15 जून को बंद हो जाता है। सात महीने पार्क पर्यटकों से गुलजार रहता है। देशी पर्यटकों के लिए 150 और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये प्रवेश शुल्क है।

पार्क खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में

पार्क के वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि पार्क खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्क में कुल सात रेंज हैं। इनमें पांच रेंज में पर्यटक सफारी के लिए आते हैं। चीला और मोतीचूर रेंज पर्यटकों की पहली पसंद हैं।

उन्होंने बताया कि सफारी के लिए 150 किमी का ट्रैक तैयार हो गया है। कुछ जगहों से काम चल रहा है। 10 नवंबर तक सभी काम पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सफारी के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।

हालांकि, अभी तक कोई बुकिंग नहीं हुई है। कोमल सिंह ने बताया कि पार्क खुलने की तैयारियों के साथ कर्मचारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। सभी रेंजों में कर्मचारियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed