फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Red Alert in Rajaji Tiger Reserve, increased patrolling during festive season

उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में शिकारियों की घुसपैठ रोकने को रेड अलर्ट, त्योहारी सीजन में बढ़ाई गश्त

Thu, 05 Nov 2020 04:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Nov 2020 04:53 PM IST
सार

  • शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए की जा रही निगरानी

विज्ञापन
Uttarakhand: Red Alert in Rajaji Tiger Reserve, increased patrolling during festive season

विस्तार

त्योहारी सीजन में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पार्क की सभी रेंजों में गश्त बढ़ा दी है। जंगली जानवरों के शिकार रोकने के लिए चप्पे-चप्पे निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


दीपावली और दूसरे प्रमुख त्योहारों पर जंगली जानवर शिकारियों के साफ्ट टारगेट बनते हैं। त्योहारों पर अधिकारी और कर्मचारी घर-परिवार में व्यस्त हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर शिकारी जंगलों में शिकार करते हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: 15 नवंबर से खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के लिए इतना होगा किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों की हड्डियों, खाल, सींग और दूसरे अंग की तस्करी की जाती है। राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर अभी से रेड अलर्ट जारी हो गया है। राजाजी नेशनल पार्क सभी सात रेंजों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

कर्मचारियों को लगातार गश्त करने और संवेदनशील इलाकों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वॉच टावरों से नजर रखी जा रही है। शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है।

खत्तों में रहने वाले परिवारों को भी सतर्क रहने और किसी भी तरह की गतिविधि और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन में सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed