फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Raids on Hoarding and Black Marketing of Cooking Gas; Four Cases Registered, One Arrested

Uttarakhand: रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर छापे, चार मुकदमे दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
सार

आईओसीएल, बीपीएल और एचपीसीएल ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। कंपनियों के अधिकारी सभी जिलों में जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Raids on Hoarding and Black Marketing of Cooking Gas; Four Cases Registered, One Arrested
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई ने प्रदेश में एलपीजी और ईधन की आपूर्ति को लेकर भराड़ीसैंण में सभी जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारियों और तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। बैठक में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को रसोई गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अब तक 78 स्थानों पर छापा मारते हुए चार मुकदमे दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बैठक में आईओसीएल, बीपीएल और एचपीसीएल ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। कंपनियों के अधिकारी सभी जिलों में जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। भ्रामक सूचनाओं की वजह से लोगों की ओर से पैनिक बुकिंग की जा रही है। केवल आईओसीएल कंपनी में पिछले तीन से चार दिन में लगभग एक लाख बुकिंग की गई है। वहीं, जिलाधिकारियों की ओर से बताया गया कि जिलों में पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन


Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में पिछले चार दिन में जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग को रोकने के लिए 460 स्थानों का निरीक्षण किया गया। जबकि 78 स्थानों पर छापे मारे गए। 74 गैस सिलिंडर, एक कांटा, दो रिफलिंग किट जब्त किए गए। जिलाधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रवर्तन की लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सचिव खाद्य आनंद स्वरूप, अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed