{"_id":"69b449a967e140e50801afc7","slug":"haridwar-ssp-action-six-suspended-including-outpost-in-charge-after-illegal-mining-audio-clip-viral-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
Fri, 13 Mar 2026 11:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:06 PM IST
सार
अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Rishikesh: वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग, नक्काशी वाली मूर्तियां मिलीं, वीडियो
Trending Videos
साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।