जेएनयू की घटना के विरोध में उत्तराखंड में प्रदर्शन, सीएए के समर्थन में निकली तिरंगा रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद देहरादून के छात्र संगठनों में भी आक्रोश है। सोमवार को एबीवीपी ने वामदलों का औरर एनएसयूआई ने एबीवीपी का पुतला दहन किया।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएवी चौक पर वामपंथी दलों का पुतला फूंका। उन्होंने जेएनयू में हुई घटना की निंदा की। साथ ही इसमें शामिल छात्र संगठनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण, डीएवी के पूर्व अध्यक्ष पारस गोयल, मनीषा राणा, हिमांशु कुमार, सानू मिश्रा, अश्वनी पांडेय, सागर तोमर, आयुष, अक्षय सोनकर आदि मौजूद रहे।
उधर, एनएसयूआई और युवा कांग्रेेस के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला फूंका। इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीएए के आधार पर जेएनयू के छात्रों को निशाना बना रही है। डीबीएस कॉलेज के पूर्व महासचिव वैभव गौड़ ने भाजपा सरकार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसएफआई ने किया विरोध प्रदर्शन
जेएनयू में छात्रों व शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को एसएफआई ने प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार व प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विभिन्न छात्र, महिला, ट्रेड यूनियन, राजनीतिक व नागरिक संगठनों ने जेएनयू की घटना पर आक्रोश जताते हुए लैंसडौन चौक पर सरकार व प्रशासन का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया। इस दौरान एसएफ आई से नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, एसएन सचान, जयकृत कंडवाल, सीपीएम के राजेंद्र पुरोहित, शिवप्रसाद देवली, सीपीआई से जीत सिंह, सीटू से लेखराज, महिला समिति की इंदु नौडियाल, महिला मंच से कमला पंत आदि मौजूद रहे।
ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में हुए हमले के विरोध में डीएम ऑफिस में प्रदर्शन
ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में हुए हमले के विरोध में आज सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देहरादून स्थित डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया। वहीं उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमला और सिख युवक की हत्या के विरोध में उन्होंने अपना विरोध जाहिर किया।
एनआरसी और सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली
आज हल्द्वानी में एनआरसी और सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली रामलीला मैदान से बुद्धा पार्क तक भाजपा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हेमंत द्विवेद, प्रकाश हरबोला और भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय के नेतृत्व में निकाली गई।