फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: posts in secondary schools will be directly recruit in spokesperson cadre

उत्तराखंडः माध्यमिक विद्यालयों में 507 पदों पर होगी प्रवक्ता संवर्ग में सीधी भर्ती 

Sun, 13 Oct 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Oct 2019 10:21 AM IST
सार

  • भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेजा गया है अधियाचन 

विज्ञापन
Uttarakhand: posts in secondary schools will be directly recruit in spokesperson cadre
प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 507 पदों पर प्रवक्ता संवर्ग में सीधी भर्ती होगी। हाल ही में कुछ प्रवक्ताओं की भर्ती के बाद अब विभाग  की ओर से इन पदों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अधियाचन किया गया है। वहीं सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ताओं के 1949 पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी की जा चुकी है।  

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी कमी बनी है। शिक्षकों के चार हजार से अधिक पद रिक्त हैं। गेस्ट टीचरों का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने से स्थायी नियुक्ति के शिक्षक न मिलने तक इन शिक्षकों की भी तैनाती नहीं हो पा रही है। वहीं विभाग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी के  लगभग 1100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से यह भर्ती होनी थी, लेकिन इस मामले में एलटी शिक्षक सेवा नियमावली को लेकर कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। इस कारण सहायक अध्यापक एलटी के भर्ती का मामला भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

 

जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों की इस कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सके इसके लिए अब प्रवक्ता संवर्ग में सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके अलावा प्रिंसिपल के रिक्त पदों को भी विभाग की ओर से प्रमोशन से भरने की कार्यवाही चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रमोशन में आरक्षण के मसले के चलते प्रमोशन पर रोक लगी है। मामला सुलझते ही प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ताओं के कुछ पदों पर भर्ती हो चुकी है, इन प्रवक्ताओं को दूरदराज के स्कूलों में तैनाती भी दी जा चुकी है, जिसके बाद अब 507 पदों पर प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती होनी है। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अधियाचन किया गया है।

-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed