फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police increased vigilance in view of the safety of Kashmiri students, social media is also being

Uttarakhand: कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, सोशल मीडिया की भी हो रही निगरानी

Wed, 23 Apr 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Apr 2025 09:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर चल रही छात्रों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police increased vigilance in view of the safety of Kashmiri students, social media is also being
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिन क्षेत्रों में कश्मीरी छात्र रहते हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय बरतने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही छात्रों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है। ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बता दें कि देहरादून के शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में कश्मीर मूल के छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन


इनके आसपास ही छात्र होस्टल और किराये के मकानों में रहते हैं। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ लोगों ने इन इलाकों में जाकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। उस वक्त भी पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee: सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत

अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कुछ शरारती लोग छात्रों के बारे में टिप्पणियां कर रहे हैं। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

इस तरह की बयानबाजी और पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं, वहां के प्रबंधन को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कोई भी गतिविधि होने पर उन्हें पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही खुफिया तंत्र को भी इन शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि देहरादून में हर कश्मीरी छात्र की सुरक्षा के प्रति दून पुलिस प्रतिबद्ध है। किसी को कोई समस्या है तो वह छात्र भी पुलिस को इत्तला कर सकता है। इस संबंध में भी सूचना प्रसारित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed