फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS-J and Assistant Geologist exam Answer key released

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : पीसीएस जे और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा की आंसर की जारी, पांच अप्रैल तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

Wed, 30 Mar 2022 08:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 08:51 AM IST
सार

13 मार्च को आयोजित पीसीएस-जे परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 14 मार्च को आयोजित हुई सहायक भू-वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) मुख्य परीक्षा की आंसर की भी आयोग ने जारी कर दी है। इस पर भी 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand PCS-J and Assistant Geologist exam Answer key released
आंसर की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्री परीक्षा और सहायक भू-वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं की आंसर की पर आपत्ति जताने का मौका भी दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को आयोजित पीसीएस-जे परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस आंसर की पर 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच आपत्ति जता सकते हैं। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


इसी प्रकार, 14 मार्च को आयोजित हुई सहायक भू-वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) मुख्य परीक्षा की आंसर की भी आयोग ने जारी कर दी है। इस पर भी 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये देना होगा। अगर आपत्ति सही निकली तो यह राशि लौटा दी जाएगी और सही न निकली तो राशि वापस नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की नई सरकार: सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

मुख्य अग्निशमन अधिकारी परीक्षा 13 अप्रैल को
उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती को स्क्रीनिंग परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। यह परीक्षा आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed