फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat election: More than 5000 posts vacant even by-elections

उत्तराखंड: उपचुनाव के बाद भी पंचायतों के पांच हजार से अधिक पद रह गए खाली  

Sun, 22 Dec 2019 10:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Dec 2019 10:53 AM IST
सार

  • अब शासन को पता लगाना होगा पदों के रिक्त रह जाने के कारण
  •  फिर पंचायत उप चुनाव की कसरत में जुटेगा राज्य निर्वाचन आयोग
  • शनिवार को 276 पदों पर हुए चुनाव के परिणाम किए गए घोषित
    निर्विरोध सहित करीब 25 हजार पद भरने में सफल रहा आयोग 

विज्ञापन
Uttarakhand panchayat election: More than 5000 posts vacant even by-elections
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में ग्राम पंचायतों के दोबारा हुए चुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के पांच हजार से अधिक पद रिक्त रह गए हैं। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए और बताया कि आचार संहिता समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के बाद भी तीस हजार से अधिक पद रिक्त रह गए थे। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों के पद भी शामिल थे। इस वजह से राज्य निर्वाचन आयोग को पूरे प्रदेश में रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने पड़े।
विज्ञापन


शनिवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए। आयोग के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के 276, आठ प्रधान पदों, दो सदस्य क्षेत्र पंचायत और एक जिला पंचायत पद पर मतगणना की गई। हरिद्वार में नारसन विकास खंड में 4497 वोट पाने वाली सोनिका को जिला पंचायत सदस्य घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टिहरी जिले में कीर्तिनगर में गवाणा क्षेत्र से प्रियंका देवी और नरेंद्रनगर में जयकोट के वार्ड दस से महेश को विजेता घोषित किया गया। 25041 ग्राम पंचायत सदस्य, 33 प्रधान, नौ सदस्य क्षेत्र पंचायत और एक जिला पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।

आयोग के मुताबिक अब भी ग्राम पंचायत सदस्यों के 5075, ग्राम प्रधानों के 93 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के तीन पद रिक्त हैं। अब आयोग की ओर से शासन से कहा गया है कि वह पता लगाए कि ये पद किस कारण से रिक्त रह गए।

माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से ठीक पहले पंचायत सदस्यों की शैक्षिक योग्यता के निर्धारण और आरक्षण की वजह से यह पद खाली रह गए हैं। आयोग को अब इन पदों पर फिर से उप चुनाव कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed