फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2025 Commission printed more than two crore ballot papers

Uttarakhand Panchayat Election: आयोग ने छपवाए दो करोड़ से अधिक बैलेट पेपर, 144 चुनाव चिह्न हैं निर्धारित

Sun, 20 Jul 2025 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

पंचायत चुनाव से कई माह पहले से ही आयोग इसकी तैयारियों में जुट गया था। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से मतपेटियां मंगाई गई थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Commission printed more than two crore ballot papers
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने दो करोड़ से अधिक बैलेट पेपर छपवाए हैं। आयोग का कहना है कि पार्टी या प्रत्याशी के नाम के बजाय चुनाव चिह्न के आधार पर बैलेट पेपर छपते हैं।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव से कई माह पहले से ही आयोग इसकी तैयारियों में जुट गया था। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से मतपेटियां मंगाई गई थीं। करीब 50 लाख मतदाताओं के हिसाब से दो करोड़ से अधिक बैलेट पेपर की जरूरत होती है। लिहाजा, आयोग ने करीब ढाई करोड़ बैलेट पेपर छपवाए हैं। पहली बार आयोग ने सरकार की हैदराबाद स्थित सरकारी प्रिंटिंग प्रेस से भी करीब दो लाख बैलेट पेपर छपवाए हैं। वहीं, यूपी की दो सरकारी प्रेस रामनगर व लखनऊ के साथ ही आरबीआई अधिकृत निजी प्रेस से भी बैलेट पेपर छपे हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल का कहना है कि चुनाव किसी पार्टी या प्रत्याशी के बजाय चुनाव चिह्न आधारित होते हैं। इसलिए बैलेट पेपर पहले ही छप जाते हैं। इनकी अलग-अलग ग्रुप में छपाई होती है। जैसे-छह चुनाव चिह्न का बैलेट, नौ का बैलेट, 12 का बैलेट। इसके बाद जहां जितने प्रत्याशी होते हैं, उसी हिसाब से बैलेट को मोडिफाई करके चुनाव में उपलब्ध कराया जाता है। अगर कहीं पांच प्रत्याशी होंगे तो छह वाले बैलेट में से एक चुनाव चिह्न फाड़कर अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर जमीन घोटाला मामला: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का बयान, दोषी हुआ तो राजनीति से लूंगा संन्यास

144 चुनाव चिह्न हैं निर्धारित

पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हुए हैं। इनमें प्रधान के लिए 40, जिला पंचायत सदस्य के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 चुनाव चिह्न शामिल हैं। सभी के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। जैसे- प्रधान के लिए फावड़ा, बाल्टी, ड्रम, टोकरी, अनानास, कैमरा आदि। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नारियल, महिला पर्स, लौकी, पानी का जहाज, गुडिया, टेबल लैंप, टॉर्च आदि। जिला पंचायत सदस्य के लिए सीढ़ी, हथौड़ा, सैनिक, पेड़, सीटी, थर्मस आदि। वार्ड सदस्य के लिए तरबूज, सेब, घड़ा, शंख, चम्मल, डमरू, आम आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed