फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur land scam case: Statement of former minister Harak Singh Rawat, if found guilty will retire from poli

सहसपुर जमीन घोटाला मामला: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का बयान, दोषी हुआ तो राजनीति से लूंगा संन्यास

Sun, 20 Jul 2025 12:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

देहरादून के सहसपुर जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस पर पूर्व वन मंत्री ने कहा, ईडी ने सरकार के दबाव में आकर उनके खिलाफ फर्जी चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
Sahaspur land scam case: Statement of former minister Harak Singh Rawat, if found guilty will retire from poli
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश के पूर्व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, सहसपुर जमीन मामले में दशमलव एक प्रतिशत भी दोषी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। कांग्रेस भवन में मीडिया से वार्ता में उन्होंने प्रकरण को राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


पूर्व वन मंत्री ने कहा, ईडी ने सरकार के दबाव में आकर उनके खिलाफ फर्जी चार्जशीट दाखिल की है। यदि वह दोषी हुए तो हर सजा भुगतने को तैयार हैं, लेकिन दोष साबित न हुआ तो ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी चार्जशीट बनाने का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। जिस 8.29 हेक्टेयर जमीन की बात की जा रही है, वह जमीन सुशीला देवी के नाम पर पिछले 50 साल से थी। जमीन सर्किल रेट से कम पर खरीदने को लेकर जो आरोप लगाया जा रहा है, तो राजपुर रोड में जमीन सर्किल रेट से 15 प्रतिशत महंगी है। वहीं, जिस क्षेत्र की जमीन के लिए रास्ता नहीं है उन क्षेत्रों में जमीन सर्किल रेट से 50 प्रतिशत कम पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह सब उनकी छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। कोई व्यक्ति तब डरता है, जब गलत होता है। पूर्व वन मंत्री ने कहा, वह कफन बांधकर राजनीति करते हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन्हें सत्ता का घमंड हो चुका है। रावण व कंस की तरह भाजपाइयों का घमंड भी टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Helicopter Crash: उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने

निवेशक सम्मेलन जमीन को इधर उधर करने की सांठगांठ
देहरादून। प्रदेश के पूर्व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने निवेशक सम्मेलन को जमीन को इधर उधर करने की सांठगांठ बताया। उन्होंने कहा, वह जब भाजपा में मंत्री थे, तब 30 हजार करोड़ के निवेश के लिए करार हुआ, लेकिन एक भी उद्योग नहीं लगे, कांग्रेस की तिवारी सरकार में हरिद्वार और सेलाकुई में जो उद्योग लगे थे, वह भी बंद हो गए।

10 दिन के लिए जाता हूं और चुनाव जीत जाता हूं
पूर्व वन मंत्री ने कहा, सबसे अधिक बार सरकार में मंत्री रहा हूं। विधानसभा चुनाव में 10 दिन के लिए जाता हूं और चुनाव जीत जाता हूं। 2027 में 10 दिन के लिए किस क्षेत्र में जाएंगे यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, अभी इसमें समय है।

डरकर भाजपा में जाने वाला नहीं हूं
देहरादून। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, ईडी का साफ कहना है कि उनके खिलाफ जो चल रहा है, इससे बचना है तो ऊपर से कहलवाया जाए, लेकिन वह इस तरह की कार्रवाई से डरकर भाजपा में जाने वाले नहीं हैं। यदि प्यार से कहा होता तो विचार किया जाता।

यह है मामला
ईडी की कार्रवाई का मामला सहसपुर क्षेत्र में स्थित भूमि से जुड़ा है, जिसे हरक सिंह रावत ने वर्ष 2002 में एक महिला सुशीला रानी से खरीदा था। सुशीला रानी के नाम यह जमीन वर्ष 1962 से दर्ज थी। ईडी का आरोप है कि इस भूमि की खरीद में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed