फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019: women voter coin everywhere in government of villages

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: गांवों की सरकार में हर जगह आधी आबादी का सिक्का

Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
सार

  • पंचायतों की तस्वीर बदलने में महिला वोटरों की होगी खास भूमिका
  • रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जिले में पुरुषों  के मुकाबले ज्यादा महिला वोटर
  • गांवों की सरकार चुनने से लेकर उसका हिस्सा होने तक में प्रभाव

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019: women voter coin everywhere in government of villages
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांवों की सरकार बनाने की बात हो या फिर उसका हिस्सा होने की बात, महिला शक्ति का परचम हर जगह बुलंद है। पंचायत के 50 फीसदी पदों पर महिला नेतृत्व सुनिश्चित है, लेकिन तमाम सीटें ऐसी हैं, जो महिला आरक्षित भले ही न हो, लेकिन वहां पर भी महिलाओं का झंडा बुलंद है। इन स्थितियों के बीच, यह मान कर चलिए कि इस बार के पंचायत चुनाव में भी महिलाओं की ताकत आरक्षित कोटे से कहीं आगे जाकर दिखेगी। इसके अलावा, गांवों की सरकार बनाने में महिला वोटरों का रुख निर्णायक और प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करेगा। क्योंकि कोई जिला ऐसा नहीं है, जहां पर महिला वोटर पुरुषों की तुलना में बहुत पीछे हों। कई जिलों में वह पुरुषों को बराबरी की टक्कर देती हुई दिख रही हैं। रुद्रप्रयाग जैसे जिले में तो महिला वोटर पुरुषों की तुलना में ज्यादा हैं।

विज्ञापन


एक समय पंचायतों में भले ही महिलाओं की ताकत को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाता रहा हो, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। बहुत समय तक ‘प्रधान पति’ जैसे उदाहरण महिला नेतृत्व की बात का मजाक उड़ाते हुए दिखे हैं, लेकिन दिन ब दिन अब स्थिति बदल रही हैं। गांवों की सरकार बनाने में महिला वोटरों की संख्या हर जगह उनकी ताकत का अहसास करा रही है। पहले बडे़ जिलों की बात करें, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी जैसे जिलों में हालांकि पुरुष मतदाता ज्यादा हैं, लेकिन महिला वोटर वहां लगभग बराबर की स्थिति में दिखती हैं। रुद्रप्रयाग 96985 पुरुष मतदाता हैं और महिला वोटर इनसे ज्यादा यानी 97708 है। वैसे, उत्तकाशी जैसे जिले की बात करें, तो वहां 109943 पुरुष वोटर हैं, तो महिला वोटरों की संख्या 105492 हैं।
विज्ञापन


12 जिलों में महिला वोटरों की संख्या
अल्मोड़ा-243763
ऊधमसिंहनगर-325591
चंपावत-82491
नैनीताल-181997
पिथौरागढ़-161888
बागेश्वर-93643
उत्तरकाशी-105492
चमोली-131817
टिहरी- 265383
देहरादून-218485
पौड़ी-196835
रुद्रप्रयाग-97708

वोटरों का लेखा जोखा
2105093 है 12 जिलों में कुल महिला वोटरों की संख्या
2206330 हैं 12 जिलों में कुल पुरुष वोटरों की संख्या
4311423 है 12 जिलों में कुल वोटरों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed