उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: दूसरे चरण में दस लाख से अधिक मतदाताओं ने निभाई जिम्मेदारी
- सर्वाधिक मत प्रतिशत ऊधमसिंह नगर का रहा, टिहरी के मत प्रतिशत में सुधार, रुद्रप्रयाग में सबसे कम
- आयोग ने जारी की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भी ऊधमसिंह नगर के हाथ ही बाजी रही। पहले चरण की तुलना में टिहरी ने मतदान में सुधार किया। दूसरे चरण में सबसे कम मतदान रुद्रप्रयाग जिले में दर्ज किया गया। दूसरे चरण के मतदान की रिपोर्ट आयोग ने शनिवार को जारी की। आयोग सभी जिलों की रिपोर्ट को शनिवार की सुबह ही फाइनल कर पाया।
आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि मतदान का प्रतिशत बनाए रखने में इस बार भी ऊधमसिंह नगर का ही हाथ रहा। पहले चरण में यहां करीब 86 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण में यहां 85.45 प्रतिशत मतदान हुआ। गढ़वाल मंडल से टिहरी ने मतदान प्रतिशत में खासा सुधार हुआ। यहां पहले चरण में सबसे कम मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में टिहरी में 69.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में रुद्रप्रयाग का प्रदर्शन बेहतर रहा था। इस बार रुद्रप्रयाग में प्रदेश के 12 जिलों में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में कुल 1450364 मतदाताओं में से 1023645 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
तीसरे चरण का मतदान 16 को
राज्य निर्वाचन आयोग अब 16 अक्तूबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान की तैयारी मेें जुट गया है। तीसरे चरण में 21 हजार 391 पदों पर पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। इसके लिए 11167 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के 17929 पद हैं और मैदान में कुल मिला कर 2176 प्रत्याशी ही हैं। ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र और जिला पंचायतों में पदों की तुलना में तीन गुना प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतदान प्रतिशत
गढ़वाल मंडल
उत्तरकाशी 78.36
चमोली 63.59
टिहरी 69.08
देहरादून 77.39
पौड़ी 65.02
रुद्रप्रयाग 59.32
कुमाऊं मंडल
अल्मोड़ा 60.12
ऊधमसिंह नगर 85.45
चंपावत 60.40
नैनीताल 75.11
पिथौरागढ़ 63.04
बागेश्वर 63.24
कुल 70.58