फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019: action on officer campaigning for wife

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अफसर पर कार्रवाई के आदेश 

Sat, 21 Sep 2019 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 AM IST
सार

  • चकराता के सहायक खंड विकास अधिकारी के खिलाफ डीएम से गई थी शिकायत 
  • जिला पंचायत के मोहना वार्ड से दावेदारी कर रही हैं उनकी पत्नी मीरा 

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019: action on officer campaigning for wife
प्रतीकात्मक

विस्तार

जिला पंचायत वार्ड से चुनाव लड़ने की दावेदार महिला के अफसर पति उनके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। अफसर की जब शिकायत हुई तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। जिला विकास अधिकारी के मुताबिक अधिकारी को स्थानांतरित करने के बाद चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


मामला चकराता खंड विकास कार्यालय में तैनात सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी से जुड़ा है। जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा मोहना वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। शिकायत मिली थीं कि वे दफ्तर में न रहकर क्षेत्र में पत्नी के चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को भी की गई थी। इसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब नियमों के अनुसार उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस 

ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपी ग्राम प्रतीतपुरा के प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा है। इसका 15 दिन के भीतर जवाब न आने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

पहले दिन हुए 133 नामांकन दाखिल 
देहरादून। नामांकन के पहले दिन जिले में कुल 133 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें ग्राम प्रधान पद के लिए 47, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 53, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 30 और जिला पंचायत के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों का दाखिला 24 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद जांच और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed