फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat Chunav 2019 second Phase Voting Preparation

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रदेश में हुई 69.27 फीसदी वोटिंग, अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां शुरू 

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand panchayat Chunav 2019 second Phase Voting Preparation
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के दस लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके तहत कुल मतदाताओं में करीब 70 प्रतिशत मतदान ने अपने गांव की सरकार को चुना है। मतदान प्रतिशत को देख कर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 12 जिलों के 30 विकास खंडों में शनिवार को मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 10 लाख 10 हजार 233 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक मतदान ऊधमसिंह नगर और सबसे कम मतदान टिहरी में हुआ। पंचायत सदस्यों के भारी संख्या में पदों के खाली रहने के बावजूद मतदाताआें ने अपने गांव की सरकार के गठन में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। पहले चरण में कुल 14 लाख 58 हजार 399 मतदाताओं को मतदान करना था। इस अनुसार प्रदेश में 69.27 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में मताधिकार का प्रयोग करने वाले लोगों का प्रतिशत देख कर आयोग ने राहत की सांस ली है। क्योंकि पंचायत चुनाव पहले से ही विवादों के घेरे में था। पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के कारण दो से अधिक संतान वालों के चुनाव लड़ने के प्रतिबंध के साथ ही आरक्षण को लेकर भी सवाल उठे।

पंचायत सदस्यों के 24 हजार से अधिक पद खाली रहने और खासी संख्या में नामांकन प्रपत्रों के निरस्त होने से इस बार चुनाव में मतदान कम रहने की आशंका भी जताई जा रही थी। इसके उलट मतदाताआें ने पहले चरण के मतदान में वोटों की बारिश कर इस आशंका को खारिज कर दिया। 

10621 प्रत्याशियों के लिए डाले वोट
पहले चरण में तीनों स्तर की पंचायतों के कुल 10621 प्रत्याशियों के लिए मतदाताआें ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक संख्या ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों की थी। प्रधान पद के 2434 पदों के लिए कुल 5650 प्रत्याशी मैदान में थे। यही हाल सदस्य क्षेत्र पंचायतों के पदों पर भी थी। 1022 पदों के लिए 2881 प्रत्याशी मैदान में थे। सदस्य जिला पंचायत के 121 पदों के लिए 509 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे बुरे हालात ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर सामने आए। 18406 पदों के सापेक्ष कुल 1581 प्रत्याशी ही मैदान में थे।

कहां कितना रहा मत प्रतिशत
अल्मोड़ा                                62.69
ऊधमसिंह नगर                       86.3
चंपावत                                 73.22
नैनीताल                                77.7
पिथौरागढ़                            67.08
बागेश्वर                                63.74
उत्तरकाशी                                75.87
चमोली                                    71.61
टिहरी                                    55.36
देहरादून                                74.45
पौड़ी                                    56.96
रुद्रप्रयाग                                72.71
---------------------------------------
कुल                                     69.27

दूसरे चरण के लिए मतदाताओं में उत्साह बनाए रखने की चुनौती 

राज्य निर्वाचन आयोग के सामने अब 11 अक्तूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 23054 पदों पर होने वाले मतदान का प्रतिशत 70 फीसदी बनाए रखने की चुनौती है। इसका कारण ये भी है कि दूसरे चरण में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के पदों की संख्या पहले चरण के मुकाबले आधी है। दूसरे चरण में मतदान अधिक दूरस्थ क्षेत्रों में भी है। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 21983 पदों के लिए 1010233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कुल मतदाताओं का 69.27 फीसदी था। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग के सामने अब दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान का प्रतिशत इतना बनाए रखना खासा चुनौती से भरा है। क्योंकि दूसरे चरण में कुल 23054 पदों के लिए मतदान होना हैं। इनमें से 19239 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं।

पहले चरण के मुकाबले इस बार इन पदों की संख्या अधिक है। वहीं 2659 प्रधान पद, 1037 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 119 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है। आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान स्थलों के निरीक्षण से लेकर अन्य तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। इस बार 31 विकास खंडों में चुनाव होना है।  

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान
जिला                                ब्लॉक
उत्तरकाशी                    चिन्यालीसैंण, नौगांव
चमोली                        कर्णप्रयाग, पौखरी, गैरसैंण
टिहरी                          थौलदार, जोनपुर, प्रतापनगर
देहरादून                        सहसपुर, कालसी
पौड़ी                            यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा
रुद्रप्रयाग                      जखोली
अल्मोड़ा                    चौखुटिया, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, द्वाराहाट
ऊधमसिंह नगर             बाजपुर, काशीपुर, जसपुर
चंपावत                        लोहाघाट, बाराकोट
पिथौरागढ़                    बेरीनाग, गंगोलीहाट
नैनीताल                        कोटाबाग, धारी, रामनगर
बागेश्वर                        गरुड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed