{"_id":"60b7b98fd5622145c9777cb6","slug":"uttarakhand-news-two-ias-charge-increased-seven-pcs-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राजेंद्र कुमार बने समाज कल्याण विभाग के निदेशक, दो आईएएस के प्रभार बढ़े, सात पीसीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राजेंद्र कुमार बने समाज कल्याण विभाग के निदेशक, दो आईएएस के प्रभार बढ़े, सात पीसीएस अफसरों के तबादले
Wed, 02 Jun 2021 10:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:37 PM IST
सार
उत्तराखंड में शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। पीसीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड शासन ने दो आईएएस समेत नौ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभारों में बदलाव किया है। आईएएस अफसरों के प्रभार बढ़ाए गए हैं, जबकि पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। पीसीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक, सचिव प्रभारी विजय कुमार यादव को वन, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव आशीष कुमार चौहान धर्मस्व का प्रभार भी देखेंगे।
विज्ञापन
दोनों आईएएस अफसरों के बाकी प्रभार यथावत रहेंगे। पीसीएस राजेंद्र कुमार से निदेशक प्रशासन व मानिटरिंग, पंतनगर विवि, ऊधमसिंह नगर और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विवि का दायित्व हटा दिया गया है। ये सारे दायित्व अब पीसीएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी देखेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाषा संस्थान : आईआईएमसी के डीन प्रो गोविंद सिंह यूएलआई के सदस्य मनोनीत
उन्हें निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राजेंद्र कुमार को निदेशक बनाया गया है। पीसीएस रामदत्त पालीवाल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। उनका अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से तबादला किया गया है। आयोग में परीक्षा नियंत्रक रहे मोहम्मद नासिर को हरिद्वार से हल्द्वानी अपर निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय के पद पर भेजा गया है।
पीसीएस अशोक कुमार जोशी को कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के महाप्रबंधक पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। फिंचाराम चौहान का तबादला अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर किया गया है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी टिहरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब्ज प्रसाद वाजपेयी कुमाऊं मंडल विकास निगम के नए महाप्रबंधक होंगे। उनका तबादला ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर के पद से किया गया है।