फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Trains will run on Rishikesh-Karnprayag route from January 2025

उत्तराखंड: जनवरी 2025 से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 2024 तक सभी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Fri, 24 Sep 2021 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को उत्तराखंड में संचालित व प्रस्तावित रेल परियोजनाओं पर चर्चा की और सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का वादा किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Trains will run on Rishikesh-Karnprayag route from January 2025
देहरादून में रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के दौरे पर आए उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने केंद्र और रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण दिसंबर-2024 तक पूरा कराने का दावा किया है। ऐसे में जनवरी-2025 में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। इस बाबत महाप्रबंधक गंगल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संधू से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


बता दें, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केंद्र और रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। 125.20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 16 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पर्यटन व सामरिक महत्व की इस परियोजना में 84.24 फ़ीसदी रेलवे ट्रैक सुरंगों के बीच से गुजरेगा। रेल परियोजना के तहत एक सुरंग को 20 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है जो हिमालयी राज्यों में सबसे लंबी सुरंग होगी।
विज्ञापन


परियोजना पूरी होने पर ट्रेन 35 पुलों के साथ ही 17 सुरंगों के बीच से गुजरेगी। परियोजना के तहत शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशनों को छोड़कर बाकी सभी 10 स्टेशनों का ज्यादातर हिस्सा भी सुरंगों वाला होगा। इस परियोजना के पूरा होने से उत्तराखंड से जुड़ी चीन की सीमाओं पर सेनाओं को तेजी से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने 24 कोच वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर लिया जायजा 

देश के विभिन्न राज्यों के लिए 24 कोच वाली ट्रेनें संचालित करने की योजना के तहत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बृहस्पतिवार को देहरादून स्टेशन का दौरा किया। महाप्रबंधक ने देहरादून से हर्रावाला, कांसरो, डोईवाला, मोतीचूर तक के रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया और ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं तलाशीं। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन के विस्तारीकरण के साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी ली।

देहरादून रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण समेत 24 कोच वाली ट्रेनों के संचालन की योजना है। इसके तहत 550 करोड़ रुपये की लागत से दून स्टेशन के कायाकल्प की योजना है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल बृहस्पतिवार को पहले दून पहुंचे और यहां से अपनी विशेष ट्रेन से हर्रावाला, कांसरो, डोईवाला, मोतीचूर तक के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म निर्माण, विस्तारीकरण, जमीन की उपलब्धता आदि जरूरतों का जायजा लिया। निरीक्षण में डीआरएम अजय नंदन, सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा, सीनियर डीआरएम सुधीर कुमार, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार समेत तमाम कई अधिकारी शामिल रहे। 

एमएफसी के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी 
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन मल्टी फंक्शनल कॉन्प्लेक्स (एनएफसी) के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यों को तेजी से पूरा कराने की हिदायत दी। 

ट्रेनों के संचालन प्वाइंट पर असमंजस 
24 कोच वाली ट्रेनों का संचालन देहरादून या हर्रावाला से होगा, इस पर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। महाप्रबंधक ने जमीन की उपलब्धता समेत तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लेने की बात कही है। संबंध में राज्य के मुख्य सचिव समेत तमाम आला अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है।

काश हर रोज आते महाप्रबंधक, डीआरएम
महाप्रबंधक के दौरे के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों की अगुवाई में स्टेशन को लकदक कर दिया गया था। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ स्टेशन परिसर के बाहर बेतरतीब खड़ी होने वाली कारों और दोपहिया वाहनों को सलीके के लगाया गया था। ऑटो-विक्रम, टैक्सी चालकों को परिसर से हटवा दिया गया था। अधिकारी, कर्मचारी वर्दी में मुस्तैद नजर आए। स्टेशन पर व्यवस्थित नजारा देखकर यात्रियों ने कहा कि काश, महाप्रबंधक, डीआरएम समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर स्टेशन आते रहें। 

फिलहाल नहीं संचालित होगी राजधानी और तेजस एक्सप्रेस

देहरादून से नई दिल्ली के लिए राजधानी और तेजस एक्सप्रेस के संचालन की संभावनाएं बहुत कम हैं। महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने पत्रकारवार्ता के दौरान राजधानी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस के संचालन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। 

 महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि इतनी कम दूरी के लिए राजधानी और तेजस ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने भविष्य में देहरादून से देश के विभिन्न राज्यों को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की बात दोहरायी। वहीं कोरोना संकट के कारण निरस्त चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करके यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जो निर्णय लिए जाते हैं उनका भी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाता है। हालांकि ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। कुछ चुनिंदा ट्रेनें बची हुई हैं जिनका संचालन जरूरत के हिसाब से किया जाएगा।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों के दरवाजे रखने होंगे बंद
देहरादून से हरिद्वार के बीच गुजरने वाली सभी ट्रेनों के सभी कोच के दरवाजे बंद रखने होंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने यह निर्णय वन्यजीवों के हमले से बचने के लिए किया है। इस बाबत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों को अनुरोध पत्र भेजा है।
 
राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह के अनुसार देहरादून और हरिद्वार के बीच पड़ने वाले कांसरो, डोईवाला, हर्रावाला, मोतीचूर आदि स्टेशनों पर सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेनें बीच जंगल में ही खड़ी हो जाती हैं। कई बार जंगली जानवरों को देखने के चक्कर में मुसाफिर ट्रेन के दरवाजों पर खड़े हो जाते हैं।

ऐसे में ट्रेनों के दरवाजे खुले होने की स्थिति में बाघ के अलावा हाथियों के हमले की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए ट्रेनों के राजाजी टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने के दौरान सभी कोचों के दरवाजों को बंद रखना सुनिश्चित कराना है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से लिखापढ़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed