फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Tracker health deteriorated while trekking on Kedarnath Vasuki Tal trek rescued by helicopter

Uttarakhand: केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर बिगड़ी ट्रैकर की तबीयत, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Wed, 06 Sep 2023 10:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Sep 2023 10:27 PM IST
सार

बीती दो सितंबर को चार सदस्यीय दल केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गया था।  बुधवार को आदित्य की तबीयत बिगड़ गई। आदित्य के साथियों ने प्रशासन से संपर्क कर मदद मांगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Tracker health deteriorated while trekking on Kedarnath Vasuki Tal trek rescued by helicopter
हेलीकॉप्टर से ट्रैकर को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वासुकीताल के ऊपरी क्षेत्र में ट्रैकिंग पर आए एक युवक की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीती दो सितंबर को चार सदस्यीय दल केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गया था। दल में रुद्रप्रयाग जिले के गिरिया गांव के दीपक सिंह, बडासू गांव के संजय सिंह व गडगू गांव के आदित्य और टिहरी के चोनी गांव निवासी विनय नेगी शामिल थे। यह दल वासुकीताल से भी काफी ऊपर पहुंच गया था, जहां बुधवार को आदित्य की तबीयत बिगड़ गई। आदित्य के साथियों ने प्रशासन से संपर्क कर मदद मांगी।
विज्ञापन


Dehradun News: कारोबार में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक करोड़ की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद जिलाधिकारी डाॅ. सौरव गहरवार के निर्देश पर आदित्य को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर फाटा पहुंचाया गया। यहां से 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, वासुकीताल से ऊपर ऑक्सीजन की कमी के चलतेे युवक की तबीयत बिगड़ी थी।

अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ-वासुकीताल सहित अन्य प्राचीन रूटों पर आने वाले ट्रैकरों से प्रशासन, पुलिस और वन विभाग से अनुमति लेकर ट्रैकिंग पर जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed