{"_id":"64f78bb2d6d95d131a049194","slug":"fraud-of-one-crore-by-pretending-to-have-stake-in-the-business-dehradun-news-c-5-1-drn1030-238864-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कारोबार में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक करोड़ की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कारोबार में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक करोड़ की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Wed, 06 Sep 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 04:31 PM IST
सार
राजेश वाजपेयी निवासी दून विहार जाखन की शिकायत पर गौरव कुमार पाठक इनकी पत्नी अर्चना पाठक, बेटे प्रखर पाठक के अलावा अनुथाम ट्रेनर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रेसकोर्स वैली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
कारोबार में 50 फीसदी हिस्सेदारी का झांसा देकर एक कारोबारी के साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी कर दी। आरोप है कि व्यापार में हुए लाभ के पचास फीसदी हिस्सेदारी की 1.16 करोड़ की धनराशि नहीं दी गई। कोर्ट के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि राजेश वाजपेयी निवासी दून विहार जाखन की शिकायत पर गौरव कुमार पाठक इनकी पत्नी अर्चना पाठक, बेटे प्रखर पाठक के अलावा अनुथाम ट्रेनर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रेसकोर्स वैली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Nainital: विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, तीन हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
राजेश का कहना है कि आरोपी गौरव पाठक से साल 2008 में मुलाकात हुई। कारोबार में बराबर की हिस्सेदारी तय हुई। बीटीपीएल स्टडी-मोड बराबरी के हिस्सेदारी से लगभग आठ महीने तक चली। आरोप है कि गौरव ने जानबूझकर उसे कंपनी के निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल नहीं किया।
बताया कि एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक 3.41 करोड़ और अप्रैल 2022 से 22 नवंबर तक 1.46 करोड़ कंपनी ने कमाए, लेकिन उसने हिस्सेदारी देने से इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।