फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : tourist rush in roorkee up border

रुड़की: वीकेंड पर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, 400 वाहनों को लौटाया

Sat, 31 Jul 2021 05:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Jul 2021 05:40 PM IST
सार

पुलिस बिना निगेटिव आरटीपीसीआर जांच के आने वालों को बॉर्डर से ही वापस भेज रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news : tourist rush in roorkee up border
सैलानियों के वाहनों की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। इस पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी, जिसे लेकर पुलिस और वाहन चालकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नारसन बॉर्डर से लेकर पुरकाजी बॉर्डर तक वाहनों कतार लगी रही। इस दौरान पुलिस ने बॉर्डर से करीब 400 से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा भले ही स्थगित कर दी गई हो, लेकिन अब भी बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने आने वाले लोग हरिद्वार पहुंचने के लिए नारसन बॉर्डर समेत अन्य बॉर्डरों पर पहुंच रहे हैं। इन लोगों से पुलिस अपील कर उन्हें वापस लौटा रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी वीकेंड पर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और यूपी समेत अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब चार बजे से ही नारसन बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद नारसन बॉर्डर से यूपी के पुरकाजी बॉर्डर तक करीब आधा किमी पर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू की तो वाहन चालक उलझने लगे। पुलिस ने निगेटिव आरटीपीसीआर दिखाने की बात कही, लेकिन कई लोग रिपोर्ट नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इन वाहनों को वापस भेज दिया। देर शाम तक नारसन बॉर्डर पर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने शनिवार को नारसन बॉर्डर से 400 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बॉर्डर पर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

बॉर्डर से वापस भेजे 300 वाहन

शनिवार को वीकेंड को देखते हुए भगवानपुर क्षेत्र के काली नदी और मंडावर चेकपोस्ट पर पुलिस की सुबह से ही सख्ती रही। इस बीच पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। साथ ही निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं होने पर वाहनों को वापस लौटा दिया।

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मंडावर और काली नदी चेकपोस्ट से शनिवार को 150 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया है, जबकि दोनों चेकपोस्ट पर टैंकरों से करीब 100 से अधिक लोगों को गंगाजल देकर वापस लौटा दिया।

वहीं, खानपुर क्षेत्र में भी पुलिस का बॉर्डर पर कड़ा पहरा रहा। यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ समेत अन्य जगहों से आने वाले लोगों को पुलिस ने बिना आरटीपीसीआर जांच के एंट्री नहीं दी और वापस भेज दिया।

खानपुर एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी बॉर्डर से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अगर कोई गंगाजल लेने आ रहा है तो उसे टैंकर से बोतल में गंगाजल देकर वापस भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed