फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Three More Dengue Patient Found in Dehradun District

देहरादून: जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले, अब तक 21 मरीजों में हो चुकी पुष्टि

Thu, 23 Sep 2021 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

Dengue Patient in Dehradun: जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बुधवार को जिन तीन मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है उनमें से 22 साल की एक महिला और 41 व 31 वर्ष के दो पुरुष हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Three More Dengue Patient Found in Dehradun District
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

बुधवार को देहरादून जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इस तरह से मौजूदा सीजन में जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 21 हो चुकी है। वहीं प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बुधवार को जिन तीन मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है उनमें से 22 साल की एक महिला और 41 व 31 वर्ष के दो पुरुष हैं। जो आईएमएस यूनिवर्सिटी, शास्त्रीनगर (सीमाद्वार) और  पिट्ठूवाला (माजरा) के रहने वाले हैं। वर्तमान में इनमें से एक मैक्स अस्पताल और दो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


सभी की स्थिति ठीक है। सुभाष जोशी ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम  द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे, सोर्स रिडक्शन और लार्वीसाइड, इंसेक्टिसाइड का छिड़काव व फॉगिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह लार्वा पाए गए, जिन्हें नष्ट करा दिया गया। अभी तक जनपद देहरादून में 887829 आबादी के अंतर्गत 180358 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें से 8772 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया। सभी डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान व डेंगू पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पंफलेट वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रुड़की: पुणे भेजे जाएंगे डेंगू मरीजों के सैंपल 

रुड़की क्षेत्र के जिन तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनके सैंपल अब पुणे भेजने की तैयारी है। वहां सैंपल की जांच कराकर स्वास्थ्य विभाग डेंगू वायरस के टाइप का पता करने में जुटा है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की और कलियर की कई प्राइवेट लैब में रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव आए 25 लोगों के सैंपल एकत्र किए थे। इन सैंपलों को सिविल अस्पताल में भेजकर एलाइजा जांच कराई थी। इसमें तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसमें से दो लोग रुड़की ब्लॉक के मोहम्मदपुर पांडा निवासी हैं जबकि तीसरा मरीज मंदाकिनी कॉलोनी निवासी है।

डेंगू की पुष्टि होते ही विभाग ने इनके घरों और आसपास के लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे। साथ ही आसपास फॉगिंग कराई थी। वहीं, अब विभाग तीनों मरीजों के सैंपल दोबारा से जांच के लिए पुणे भेजने की तैयारी कर रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि इस जांच में मरीजों में डेंगू का कौन सा वायरस था, इसका पता चलेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू वायरस तीन तरह का होता है। इसमें दूसरे और तीसरे नंबर का डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।

ये हैं डेंगू के प्रकार
क्लासिकल यानी साधारण डेंगू बुखार : ये बुखार मरीज को करीब पांच से सात दिन तक रहता है। इसमें ठंड लगने के साथ तेज बुखार होता है। मरीज के गले में हल्का दर्द होता है। चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के धब्बे हो जाते हैं। आंखों के पिछले हिस्से में तेज दर्द होता है। मरीज को भूख लगनी बंद हो जाती है और बहुत कमजोरी आ जाती है। सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है।

हमरेजिक यानी डीएचएफ डेंगू बुखार : यदि क्लासिकल बुखार के लक्षणों के साथ कुछ और लक्षण दिखाई देते हैं तो समझ लेना चाहिए कि मरीज हमरेजिक बुखार का शिकार हो गया है। इसमें मरीज के नाक और मसूड़ों से खून आने लगता है। शौच या उल्टी करने पर भी खून आता है। खासकर चेहरे पर नीले और काले रंग के निशान पड़ जाते हैं।

शॉक सिंड्रोम यानी डीएसएस डेंगू बुखार : यदि ऊपर के दोनों तरह के बुखार के साथ ही मरीज में अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगें तो शॉक सिंड्रोम डेंगू बुखार हो सकता है। इसमें तेज बुखार होने के बावजूद मरीज की त्वचा ठंडी रहती है। मरीज का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और नाड़ी कभी कम और कभी तेज चलने लगती है। मरीज में बेहोशी के लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed