{"_id":"60fc2a498ebc3e581b337778","slug":"uttarakhand-news-three-friends-drowned-while-bathing-in-ganganahar-one-rescued-two-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबे तीन दोस्त, एक को लोगों ने सुरक्षित निकाला बाहर, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबे तीन दोस्त, एक को लोगों ने सुरक्षित निकाला बाहर, दो लापता
Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर भगवानपुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आठ दोस्त कलियर गंगनहर में नहाने आए थे। यहां सभी कलियर पुल के नीचे बने घाट पर नहा रहे थे।
विज्ञापन
गंगनहर में लापता हो गए दो युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर में नहाने आए आठ दोस्तों में से तीन अचानक डूबने लगे। शोर मचाने पर एक युवक को लोगों ने बचा लिया, जबकि दो गंगनहर में लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कलियर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर भगवानपुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आठ दोस्त कलियर गंगनहर में नहाने आए थे। यहां सभी कलियर पुल के नीचे बने घाट पर नहा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच नहाते हुए विशाल (18), शिवम उर्फ टिमटिम (16) और अमर (25) अचानक गहराई में चले गए।
विज्ञापन
इस बीच तीनों गंगनहर में डूबने लगे। तीनों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह अमर को गंगनहर से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई, जबकि विशाल और शिवम गंगनहर में डूबकर लापता हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने सूचना दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण कलियर पहुंचे और जानकारी ली।
परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। कलियर के कार्यवाहक एसओ गिरीश चंद्र ने बताया कि रायपुर से आठ दोस्त गंगनहर में नहाने के लिए आए थे। इनमें शिवम और विशाल गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है।
तीन बहनों में अकेला है विशाल
कलियर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इस साल शिवम 11वीं और विशाल 12वीं में पढ़ रहे थे। दोनों भगवानपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि विशाल अपनी तीन बहनों का अकेला भाई है, जबकि शिवम घर में सबसे छोटा है। दोनों के गंगनहर में डूबकर लापता होने से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।