फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: theft in Bijnor former MP Raja Bharatendra, maid arrested

देहरादून: बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र के घर चोरी, नौकरानी गिरफ्तार 

Fri, 17 Sep 2021 03:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 03:20 PM IST
सार

राजा भारतेंद्र बिजनौर की साहनपुर रियासत के राजा हैं। उनका यहां ग्राम सिनौला राजपुर रोड पर मकान है। इस मकान में उनकी मां रहती हैं। उनकी देखभाल और घर के कामकाज के लिए उन्होंने रुकमेेस नाम की महिला को रखा था।

विज्ञापन
uttarakhand news: theft in Bijnor former MP Raja Bharatendra, maid arrested

विस्तार

बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह के राजपुर स्थित घर में चोरी हो गई। चोरी का आरोप घर की नौकरानी पर था। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। आरोपी महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


राजा भारतेंद्र बिजनौर की साहनपुर रियासत के राजा हैं। उनका यहां ग्राम सिनौला राजपुर रोड पर मकान है। इस मकान में उनकी मां रहती हैं। उनकी देखभाल और घर के कामकाज के लिए उन्होंने रुकमेेस नाम की महिला को रखा था।
विज्ञापन


बीते दिनों राजा भारतेंद्र की पत्नी रानी भावना सिनौला स्थित अपने घर आईं। वह अपनी सास को घर ले जाने के लिए यहां आईं थी। लिहाजा, वह घर का सामान भी देखने लगीं। इस दौरान उन्हें पता चला कि यहां से कुछ चांदी के बर्तन गायब हैं। उन्होंने नौकरानी रुकमेस से पूछा तो वह सकपकाने लगी। अगले दिन वह भागने की तैयारी भी कर रही थी। इस बीच उन्होंने राजपुर पुलिस को तहरीर दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के बाद ही रुकमेस को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रुकमेस ने बताया कि उसने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी देखी थी। इस कारण उसके मन में लालच आ गया। रुकमेस ने एक व्यक्ति का नाम भी लिया। उसने बताया कि दोनों ने मिलकर वहां से चांदी के बर्तनों को धीरे-धीरे चोरी करना शुरू कर दिया। 


एसओ ने बताया कि जिस व्यक्ति का नाम वह ले रही है उसकी भूमिका चोरी में नहीं है। इसकी पुलिस ने पड़ताल कर ली है। रुकमेस के कब्जे से चांदी की कटोरी, एक दूधदानी, टोकरी, गिलास और चार सोने की टोकरी बरामद हुई हैं। महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed