फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Swadeshi robot will extinguish fire in a deadly environment

देहरादून : जानलेवा माहौल में आग बुझाएगा स्वदेशी रोबोट, इंदौर की कंपनी ने किया है विकसित

Thu, 17 Dec 2020 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Swadeshi robot will extinguish fire in a deadly environment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ज्यादा जोखिम और जानलेवा माहौल में आग बुझाने के लिए अब फायर कर्मियों को आग में कूदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही यह जोखिम भरी जिम्मेदारी रोबोट को दी जा सकती है। बुधवार को फायर ब्रिगेड देहरादून में एक स्वदेशी रोबोट को प्रदर्शन (डेमो) के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इसकी सीमाएं परखने के बाद रोबोट को पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कई बार आग संकरी गलियों में लगती है जहां बडे़ वाहन नहीं जा पाते हैं। इसके साथ ही भयंकर आग, जहरीली गैस और विस्फोट जैसी परिस्थितियों में यह फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के लिए भी जानलेवा साबित होती है। भले ही उनके पास अत्याधुनिक कपड़े भी क्यों न हों। ऐसे में अधिकारियों ने रोबोट लाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


बुधवार को डीआईजी फायर ब्रिगेड मुख्तार मोहसीन व डायरेक्टर फायर सर्विस एसके राणा की मौजूदगी में इस रोबोट का प्रदर्शन किया गया। डीआईजी मोहसीन ने बताया कि परिसर में रोबोट की सीमाओं और क्षमताओं को परखा गया है। अभी और भी इसकी तकनीकी विशेषताओं को परखा जाएगा। पूरी तरह से आकांक्षाओं पर खरा उतरने के बाद ही इसे सेवा में शामिल किया जाएगा। यह रोबोट कुंभ मेले में प्रदर्शन के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 डिग्री की चढ़ाई चढ़ने में सक्षम 

यह रोबोट एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसे लाने ले जाने के लिए एक अलग से वाहन की आवश्यकता होती है। जबकि, पानी फेंकने के लिए उसे दूसरे वाहन से कनेक्ट करना पड़ता है। वाहन की ग्राउंड क्लियरेंस (जमीन से ऊंचाई) लगभग 165 एमएम है। यह 30 डिग्री की चढ़ाई चढ़ने में सक्षम है। बैटरी से चलने वाले इस रोबोट में छह सस्पेंशन लगे हुए हैं। यह करीब 30 मीटर तक पानी फेंक सकता है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed